सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट, दिल्ली इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी सम्पन्न
दिल्ली। सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट, दिल्ली इकाई की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी* रविवार 14जुलाई 2024 को स्टीम यार्ड पर संपन्न हुई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय ममता रथीद्रनाथ झा जी ने , विशिष्ट अतिथि इंद्राणी सिन्हा जी ,मुख्यातिथि डॉ भावना शुक्ल ने दायित्व का निर्वहन किया।सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट संस्था के संयोजक ममता सिंह और आदरणीय रबीन्द्रनाथ सिंह के मार्गदर्शन में तथा कार्यक्रम की संयोजन की आरती झा आद्या जी ने कुशल संचालन विनीता सिंह ' आरुषि ' जी ने
पुनीता सिंह जी ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की तत्पश्चात काव्य रस की अविरल गंगा का अविराम प्रवाहित की अपनी सुंदर सुंदर दोहे कविताओं से पुनीता सिंह दिल्ली ,संगीता झा "संगीत" (नई दिल्ली). श्री महेश मुनका जी,मीरा सक्सेना माध्वी, नयी दिल्ली,सुमन मल्होत्रा,अंजू अग्रवाल ,अंजू भारती,
पी0के0 श्रीवास्तव ग्रेटर नोएडा ,अर्चना झा ' हिना ' बहादुरगढ़ हरियाणा,ममता झा, डाल्टेनगंज,मनीषा श्रीवास्तव बाराबंकी,रचना मिश्रा,अफ़रोज़ अज़ीज़ के साथ साथ मंचासीन अतिथियों ने अपने वक्तव्य के साथ - साथ काव्य रस की वर्षा की कार्यक्रम के अंत में आरती झा जी ने आभार व्यक्त किया ।
डॉ भावना शुक्ल
.jpg)
