नगर में जगह-जगह रथ यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ
इटारसी 15 जुलाई नर्मदा पुरम की इस्कॉन संस्था के द्वारा इटारसी नगर के इतिहास में पहली बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। विशाल रथ पर भगवान जगन्नाथ ,बलदाऊ और सुभद्रा विराजित थे ।सैकड़ो की संख्या में भक्तगण हरे रामा हरे कृष्णा की गूंज कर रहे थे। श्री द्वारकाधीश मंदिर से रथ यात्रा प्रारंभ हुई, नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज में समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे के नेतृत्व में रथ यात्रा का पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया एवं सभी आगन्तुको को प्रसाद दिया गया। पंडित पीयूष पांडे एवं समिति के सदस्य घनश्याम तिवारी, बंशीधर शर्मा ,दीपक जैन सुनील दुबे शिक्षक, मयंक कलोसिया शामिल थे।
Tags:
समाचार
.jpg)
