अब सब्जी मंडी में भी 10 रुपए में भोजन प्रसादी रथ
इटारसी । शहर में कोई भूखा ना रहे यह प्रयास और यह संकल्प इटारसी के सहयोग से निरंतर जारी है वहीं मध्य प्रदेश शासन की योजना *दीनदयाल रसोई* के माध्यम से दोपहर में ₹5 में भोजन जरूरतमन्द लोगों को प्राप्त हो रहा है।
तथा नगर वासियों के सहयोग से प्रतिदिन *खाटू श्याम रसोई* के माध्यम से शाम को 7:00 बजे शहरी आजीविका केंद्र पुलिस थाने के बाजू में भोजन वितरण किया जा रहा है ।
साथ ही जिनके घर में म्रत्यु शोक होता है उनके घर करीब 20 लोगों का *भोजन टिफिन सेवा* भी खाटू श्याम रसोई के माध्यम से की जाती है।
भोजन वितरण के संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि हम एक और प्रायस प्रारम्भ किया हैजिसमें हम सब्जी मंडी में बिना लाभ के ₹10 में भोजन व्यवस्था कर रहे है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से आ रहे हैं सब्जी विक्रेता एवं उन जरूरतमंद लोग ₹10 में भोजन प्राप्त करेंगे।

