ad

वृद्धजनों का सम्मान करना हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी-पं. तिवारी


 

वृद्धजनों का सम्मान करना हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी-पं. तिवारी

अनंतचतुर्दशी पर वरिष्ठजनों के सम्मान में झुके युवा, शाल-श्रीफल से सम्मानित कर लिया आशीर्वाद

खंडवा।। वृध्दजनों का सम्मान करना हम सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर मैं सभी वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, दीर्ध आयु एवं खुशाहाल जीवन की कामना करता हूं। परिवार व्दारा वृध्दजनों के सम्मान से भी उनमें आरोग्यता बढ़ती है। मैं यहीं कहूंगा कि छोड़ जाते हैं बुजुर्ग अपनी देह पीछे रह जाती है उनकी यादे, साथ रहतीं हैं बस उनकी दुआएं, बस वह दिखाई नहीं देती है। यह बात किशोर नगर रहवासी संघ अध्यक्ष प्रेमनारायण तिवारी ने किशोर नगर में श्रीसिध्दीविनायक गणेश मंदिर में आयोजित वृद्ध एवं वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह में कहीं। यह जानकारी देते हुए मंदिर प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अनंतचतुर्दशी के शुभ अवसर पर श्रीसिध्दीविनायक गणेश मंडल के राजू चतुर्वेदी, शैलेन्द्र मौर्य, आशीष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, कन्हैया मालाकार, चिंटू चौरे, शुभम लाड़, राजू लोधे, रत्नेश मूदिराज, विकास सोनी, ग़ौलू भगत, एचएल पटेल, राजेश जायसवाल, माखन कानूनगो आदि युवाओं ने वृध्दजनों के सम्मान में अनुकरणीय पहल कर क्षेत्र के वरिष्ठजन पं. संजय राजवैध, नन्द कुमार भगत, पं. प्रेमनारायण तिवारी, मनोहर चंदानी, निर्मल मंगवानी, एसएन लाड, विजय मुदिराज, सुनील सोमानी, दिलीप दुबे, प्रवीण जोशी, शांताराम महाजन, राकेश धाड़नेकर, आनंद चौरे, कैलाश सोनी, राकेश डोंगरे, संजय मुदिराज, संतोष पूरे, श्रीराम कुशवाह, राजकुमार हलवा आदि को शाल श्रीफल भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर क्षेत्र के बालक बालिकाओं को गणेशोत्सव के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेंडल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश बरोले एवं उपस्थितों का आभार आशीष अग्रवाल ने माना। इस अवसर पर महिला मंडल की मातृशक्ति, बच्चों के साथ ही क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post