ad

प्रधानमंत्री भारतीय जनओषधि केंद्र के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ


प्रधानमंत्री भारतीय जनओषधि केंद्र के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

वर्चुअल शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मन्दसौर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में दो जनता से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ मंगलवार को समारोह पूर्वक किया गया । इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मंदसौर परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया। 

वहीं महाविद्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ओडिटोरियंम में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की गई ।

जन ओषधि केन्द्र के माध्यम से रियायती मूल्यों पर दवाएं उपलब्ध होगी । प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में एकसाथ यह केंद्र आरंभ किये गए हैं ।

इसी प्रकार प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर एक पखवाड़े तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान को शुरू किया गया ।

मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी , प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअल शिरकत की और कार्यकर्ताओं , नागरिकों की उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर मन्दसौर में सम्पन्न कार्यक्रम में सांसद लोकसभा श्री सुधीर गुप्ता,  राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया, पूर्व गृहमंत्री श्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता  चावला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया विनीत यादव, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री प्रीतेश चावला, जिला रेडक्रॉस समिति सदस्यों , अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, रेडक्रॉस सचिव एवं संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल चौहान, सभी जिलाधिकारी, डॉक्टर, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे। जन औषधि केंद्र के बाद जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सफ़ाई की और सेवादारों को सम्मानित किया ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post