ad

शांतिधाम समिति ने सीएमओ ऋतु मेहरा को दिया आईएसओ 2024 सर्टिफिकेट : सीएमओ सहित नपा अधिकारियों ने किया शांतिधाम में पौधरोपण


 

शांतिधाम समिति ने सीएमओ ऋतु मेहरा को दिया आईएसओ 2024 सर्टिफिकेट : सीएमओ सहित नपा अधिकारियों ने किया शांतिधाम में पौधरोपण

इटारसी। मध्यप्रदेश के इकलौते सर्व सुविधायुक्त शांति धाम शमशान घाट द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका परिषद इटारसी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋतु मेहरा को आईएसओ सर्टिफिकेट 2024 प्रदान किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल एवं समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने सीएमओ ऋतु मेहरा का शांतिधाम में पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं आईएसओ सर्टिफिकेट भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि राय साहब परिवार द्वारा  श्मशान घाट के उपयोग के लिए दी गई जमीन पर बने हिंदु शमशान घाट का संचालन रोटरी क्लब, नगर पालिका एवं दानदाता नागरिकों के सहयोग से किया जाता है। अपनी व्यवस्थाओं और सुविधाओं के लिए प्रदेश भर में इटारसी का शमशान घाट प्रसिद्ध है। इन्ही विशेष सुविधाओ और व्यवस्थाओं के लिए लगातार 2012 से श्मशान घाट जनभागीदारी समिति को आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त हो रहा है। इस वर्ष भी 2024 का आईएसओ 9001-2015 सर्टिफिकेट समिति को प्राप्त हुआ जिसे सीएमओ नपा ऋतु मेहरा को सौंपा गया क्योंकि नपा के सहयोग से ही शमशान का संचालन किया जाता है। इस अवसर पर सीएमओ ऋतु मेहरा, सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी, उपयंत्री मुकेश जैन, मयंक अरोरा, स्वास्थ्य विभाग कर्मी कमलकांत बडगोती सहित नपा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ मेहरा ने शांतिधाम में वृक्षारोपण किया जिसमे उन्होंने अपने हाथो से आम का पौधा रोपा और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। सीएमओ मेहरा को समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे एवं शांति धाम समिति के कोषाध्यक्ष रोटेरियन दीपक अग्रवाल ने शमशान में लगातार जारी विकास कार्यों से अवगत कराया एवं भ्रमण कराया। सीएमओ मेहरा ने शांतिधाम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया एवं नपा की तरफ से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। समिति की ओर से रोटेरियन एवं कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post