ad

विधायको को पेंशनर्स ने सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

 


 विधायको को पेंशनर्स ने सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

सागर । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रांतअध्यक्ष ओ पी बुधौलिया के निर्देश के अनुसार सागर जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी शिक्षाविद साहित्यकार के नेतृत्व में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर नरयावली क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया एवं खुरई क्षेत्र के विधायक पूर्व गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री भूपेन्द्र सिंह को ज्ञापन मांग पत्र सोपा गया, जिसमें प्रमुख मांग केंद्र के समान मध्य प्रदेश राज्य के पेंशनर्स को 50% के दर से महंगाई राहत भत्ता, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की धारा 49 को अबिलंब समाप्त करने, मध्य प्रदेश के सभी पेंशनर्स को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना या स्वास्थ्य बीमा योजना शीघ्र लागू करने, 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद 20% की दर से पेंशन को 79 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रदाय करने 30 जून एवं 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त पेंशनर्स को बगैर न्यायालय जाए एक वेतन वृद्धि का लाभ देने केंद्र के समान राज्य पेंशनर्स के नियम में आश्रित बेटी अविवाहित विधवा दिव्यांग बेटी को आजीवन परिवार पेंशन प्रदान करने, वेतनमान का एरियर शीघ्र भुगतान करने, सभी सेवनिवृत्त शिक्षकों को अर्जित अवकाश का नगरीकरण लाभ देने बाबत ज्ञापन पर माननीय विधायक श्री प्रदीप लारिया एवं माननीय श्री भूपेंद्र सिंह ने मांगों को न्याय उचित मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर सभी पेंशनर्स के सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी ने युवा भाजपा नेता अभिराज सिंह का पुष्पमाला पहनाकर कल्याण की कामना की। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष नरवहादुर सिंह राजपूत जिला सचिव महेश दुबे, सी पी शुक्ला, श्यामा चरण चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post