ad

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी महापर्व : सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में वार्षिक कलषाभिषेक संपन्न।

 

पर्यूषण पर्व के समापन पर मनाया क्षमावाणी महापर्व : सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में वार्षिक कलषाभिषेक संपन्न

ललितपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में पर्यूषण पर्व के समापन पर क्षमावाणी महापर्व मनाया। सुबह भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावागिरि पहुंचकर अतिशय युक्त चमत्कारी बाबा मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी का मस्तिकाभिषेक कर विश्वशांति की मंगल भावना के साथ शांतिधारा एवं पूजन विधान का आयोजन किया। दोपहर की बेला में मुख्य कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन पुरा के निर्देशन में संपन्न किए गए। जिसमें आचार्य श्री का चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन ध्वजारोहण के उपरांत वार्षिक कलषाभिषेक एवं फूलमाल का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्यार्जन किया एवं गत वर्ष में जाने अनजाने हुई गलतियों के लिये एक दूसरे से क्षमा मांगी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा उत्तम क्षमा दशलक्षण का पहला धर्म है, जिसे सभी को अपने जीवन में धारण करना चाहिए, क्षमा वीरों का आभूषण है जिस व्यक्ति महान बनता है। इस मौके पर अभय कुमार, शिखर चंद, प्रशन्न कुमार, महेंद्र जैन, उत्तमचंद्र, रमेश जैन, संजय जैन, दानाशाह, मंत्री जयकुमार कंधारी, कोषाध्यक्ष उत्तम चंद्र भाड़रा, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, ऑडीटर पंकज भंडारी, अजय विरधा, सुरेंद्र कुमार, अरविन्द जैन, अमित कुमार, जितेंद्र जैन, सुनील कुमार, संदीप, विनम्र, सौरभ, अक्षत जैन सहित सकल दिगंबर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन अध्यक्ष ज्ञानचंद पुरा एवं आभार व्यक्त क्षेत्र मंत्री जयकुमार कंधारी ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post