ad

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर श्रीमती डॉ गोधा व श्रीमती सक्सेना का विधायक श्री जैन ने किया सम्मान


 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य  पर श्रीमती डॉ गोधा व श्रीमती सक्सेना का विधायक श्री जैन ने किया सम्मान

राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर सम्मानित शिक्षकों ने बढ़ाया मन्दसौर का गौरव

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर - । गत दिनों नईदिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा जिले की प्रतिभावान ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती डॉ सुनीता गोधा को शिक्षक दिवस पर श्रेष्ठ शिक्षिका अवॉर्ड  प्रदान किया ।

श्रीमती डॉ गोधा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मंदसौर जिले का प्रदेश ही नहीं देश में नाम कर शाला त्यागी बच्चों व उनके पालकों को जागरूक कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ कर शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने एवं शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करने पर ग्रामीण क्षेत्र के शा.हा.स्कूल खजुरिया सारंग की शिक्षिका श्रीमती डॉ सुनीता गोधा को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 

इसी तरह स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में वेस्ट मटेरियल द्वारा मॉडल बना कर बच्चों को विज्ञान क्षेत्र से जोड़कर उत्कृष्ट कार्य कर बच्चों को नई प्रेरणा देने पर शा.बा.उ.मा. विद्यालय क्रमांक 2 मंदसौर की शिक्षिका श्रीमती कीर्ति सक्सेना को भोपाल में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल के हाथों प्रदान कर  सम्मानित किया गया ।  

यह उपलब्धि प्राप्त करने पर शनिवार को दोनों शिक्षिकाओं के निवास पर पहुंच कर मंदसौर विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विपिन जैन एवं प्रतिनिधियों ने श्रीमती डॉ सुनीता गोधा व श्रीमती कीर्ति सक्सेना का पुष्प गुच्छ,शाल व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और  शुभकामनाएं व बधाई दी  । 

इस अवसर पर समाजसेवी मनोहर नाहटा, पूर्व पार्षद अशोक रैकवार, पत्रकार संजय सोनी, राजेश फरक्या, सुश्री इष्टा भाचावत, जनपद सदस्य विकास दशोरा, पंकज जोशी,अजय सोनी,महेश गुप्ता आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।

श्रीमती डॉ सुनीता गोधा एवं श्रीमती कीर्ति सक्सेना ने कृतज्ञता व्यक्त कर आभार जताया है ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post