ad

डॉ. प्रेषिका सैनी ने विदेश मे किया इटारसी शहर का नाम रोशन


 

डॉ. प्रेषिका सैनी ने विदेश मे किया इटारसी शहर का नाम रोशन.

इटारसी। न्यास कॉलोनी के पूर्व पार्षद धर्मवीर सैनी एवम लायंस क्लब इटारसी समर्पण की अध्यक्षा राज सैनी की पुत्री डा. प्रेषिका सैनी का सिलेक्शन यूएसए की आर्मी में लेफ्टिनेंट (डेंटल ऑफिसर) के पद पर हुआ है। उनकी डेंटल की डिग्री शिकागो यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज से अप्रैल 2025 मे कम्पलीट होगी। प्रेषिका सैनी अपने कॉलेज में उच्च अंकों के साथ टॉप पोजिशन बनाए हुए हैं। डिग्री कम्पलीट होने तक इनको आर्मी से 1000 यूएसडी प्रति माह स्कॉलरशिप मिलेगी। इन्होंने टैगोर स्कूल इटारसी से अपनी हाई स्कूल तक की शिक्षा पूरी की, हायर सेकंडरी तक की शिक्षा इन्होने सीपीई के केंद्रीय विधालय से पूरी की। इसके बाद आरकेडीएफ डेंटल कॉलेज भोपाल से बीडीएस की डिग्री पूर्ण कर अमेरिका चली गयी। वहां शिकागो यूनिवर्सिटी मे पहले प्रयास में ही इन्होने एडमिशन प्राप्त कर लिया तथा यूनिवर्सिटी मे 1st रैंक के साथ अपनी डिग्री कम्पलीट कर रही है।  इनकी यह लेफ्टिनेंट के पद पर सिलेक्शन सात देशों के केंडिडेट के बीच से हुई है। इनके दो बेटे विराज सैनी 12 वर्ष व वरदान सैनी 6वर्ष के है। शादी के 14 वर्ष बाद इन्होने अपनी पढ़ाई दोबारा शुरू की। इस मुकाम को हासिल करने में उनके पति मोहित सैनी व उनकी सास का बहुत बड़ा योगदान रहा। 27 सितंबर 2024 को डा. प्रेषिका सैनी को यूएसए के आर्मी ऑफिसर्स ने शपथ दिलाई। ये शपथ आर्मी रिक्रूट सेंटर शिकागो यूएसए में दिलाई गई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post