ad

औत्सुक्य मंच द्वारा विचाराभिव्यक्ति और काव्य-पाठ का आयोजन किया गया


 

औत्सुक्य मंच द्वारा विचाराभिव्यक्ति और काव्य-पाठ का आयोजन किया गया

सागर । शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में औत्सुक्य मंच द्वारा विचाराभिव्यक्ति और काव्य-पाठ का आयोजन,डॉ  हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरू क्रेन्दीय पुस्तकालय प्रांगण में किया गया। जिसमें भगतसिंह की 117 वीं जयंती के उपलक्ष्य में औत्सुक्य मंच जो डाॅ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के विद्यार्थियों का साझा मंच है,के द्वारा शाम को उनकी स्मृति में काव्य पाठ और विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी विचार शहीद ए आजम भगतसिंह को समर्पित किये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मलैया जी मौजूद रहे जिन्होंने अपने ओजस्वी विचारों के माध्यम से शहीद ए आजम से परिचित कराया।‌ इस दौरान प्रोफेसर राजेन्द्र यादव सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। एवं औत्सुक्य मंच के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में विद्यार्थी शोधार्थी उपस्थित रहे। सभी ने भगतसिंह की सहादत को नमन किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post