तिरुपति मंदिर के प्रसाद को अपवित्र करने के विरोध में सोमवार को निकलेगा विशाल जुलूस। प्रधानमंत्री के नाम दिया जाएगा ज्ञापन
इटारसी 28 सितंबर0 आगामी सोमवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति देवस्थानम में लड्डू प्रसादम को अपवित्र करने के संबंध में देश के प्रधानमंत्री के नाम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को जय स्तंभ चौक पर ज्ञापन दिया जाएगा। और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जाएगी। अखिल भारतीय श्री स्वामी सीतारामाचार्य भागवत गोष्ठी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज स्वामी श्री रामकृष्णाचार्य ने प्रत्येक हिंदू से अनुरोध किया है कि 30 सितंबर सोमवार को सायंकाल 4:00 बजे श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर पहुंचे। यहां से विशाल जुलूस जयस्तम्भ तक जाएगा एवं वहां पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को दिया जाएगा। जुलूस में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इटारसी नगर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त हिंदू भाई बहनों माताओ बुजुर्गों से अनुरोध है हमारे आराध्य श्री वेंकटेश भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर के प्रसादम लड्डू को अपवित्र किया गया है । दोषियों को सख्त से सख्त सजा हो और पूरे भारत देश में अब कहीं इस घटना की पुनरावृत्ति ना हो। मंदिरों में लगने वाले भोग और प्रसाद की सामग्री पूरी तरह शुद्ध हो और भगवान को भोग पवित्रता के साथ लगे इसी उद्देश्य को लेकर आगामी 30 सितंबर दिन सोमवार को सायंकाल 4:00 बजे श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा एवं प्रधानमंत्री महोदय के नाम पर दिया जाने वाला ज्ञापन स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को जयस्तम चौक पर दिया जाएगा। इस जुलूस में प्रत्येक हिंदू भाई बहन माताओ एवं बुजुर्गों की उपस्थिति आवश्यक है। क्योंकि हमारे सनातन धर्म पर बहुत बड़ा हमला करने का दुस्साहस किया गया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आईये हम सब अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए 30 सितंबर दिन सोमवार को सायंकाल 4:00 बजे श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक पर एकत्रित हों और सनातनधर्मियों के साथ हो रहे ऐसे अनाचारों को रोकने के लिये संकल्पित हों ।

