काव्य :
चलो उत्सव मनाते हैं
हिंदू राष्ट्र में हम सब चलो उत्सव मनाते हैं,,
हिंदी में सबको ही जय सीता राम बुलाते है
नही करना हेलो हाय ,नही कोई बाय बाय।
यहां सब राम कहते है, यहां श्री राधा बुलाते हैं।।
हिंदी भाषा हमारी हैं संपूर्ण राष्ट्र का गौरव ,
इसे हम मां समझते है , इसे माता बुलाते हैं
हिंदी अस्तित्व हमारा है,हिंदी हमारी भाषा है
फिर क्यूं कही भी हम , हिंदी से लजाते है ।।
यदि कोई जो मिल जाए,राम राम तुम करना
चलो एक बार पुनः अपना कर्तव्य निभाते है
हाथों को जोड़ अपने नमस्कार तुम करना
हम हिंदी में लिखते हैं, और हिंदी में गाते है ।।
हिंदू राष्ट्र में हम सब चलो उत्सव मनाते हैं,
जगत में अपनी हिंदी का परचम लहराते है
नही यहां कोई भी भेद रहे अब हिंदी और इंग्लिश में,
आओ मिलकर के हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाते हैं।।
©आशी प्रतिभा ( स्वतंत्र लेखिका)
मध्य प्रदेश, ग्वालियर
भारत
Tags:
काव्य

