सेवा भारती द्वारा बस्तियों में कुपोषण जागरूकता अभियान चलाया गया
इटारसी। आज नगर की कुछ बस्तियों में सेवा भारती सुपोषण जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा भारती का उपक्रम सुपोषित भारत समर्थ भारत के अंतर्गत आज इटारसी नगर में सुपोषित जागरूकता अभियान सेवा बस्तियों में माता और किशोरी बालिकाओं को पत्रक एवं गोष्ठियों द्वारा सितम्बर माह में कैलेंडर अनुसार 7 दिवसीय अभियान चलाकर पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह वास्तव में राष्ट्रीय सेवा की दिशा में बड़ा कदम है। सेवा भारती जिला अध्यक्ष सतीश सांवरिया अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ और पोषण के बारे मे जागरूकता, बच्चों के नवजात से लेकर युवा होने तक अलग-अलग आयु स्तर पर अलग-अलग प्रकार के पोषण की आवश्यकता होती है। लेकिन आज बाजार वैश्वीकरण से बच्चों का पोषण भी प्रभावित हुआ है। बाजार में आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध फास्ट फूड उत्पादों ने बच्चों की भूख को मिटा दी है। लेकिन शरीर का पोषण नहीं हो पा रहा। वास्तव में इस प्रकार के अभियान की सार्थक इसी स्तर पर कार्य करने से है। सेवा भारती मध्य भारत, समाज से अपेक्षा करती है कि यह अभियान तभी सफल होगा जब भारत सुपोषित होगा स्वस्थ होगा और सदैव सशक्त बना रहेगा। इस अभियान में,जिला पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे,राजेंद्र तोमर, अध्यक्ष गौरव मित्तल (सोनू) सचिव देवेंद्र राठौर उपाध्यक्ष, राजू रामचंद्र अग्रवाल, दीपक वर्मा सहसचिव एवं विनीत राठी राजेंद्र अग्रवाल, प्रदीप राठौर, प्रकाश केवट निर्मल राजपूत,नगर पालिका उपाध्यक्ष छविराज सोनी,खुश रैकवार आशु अग्रवाल प्रियांश दुबे, यतीश बस्तवर,वंदना धीमान आदि कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

