ad

जैविक कृषि पुरस्कार का आयोजन 17 अक्टूबर को होगा


 

जैविक कृषि पुरस्कार का आयोजन 17 अक्टूबर को होगा

इटारसी । भारतीय किसान संघ तहसील इटारसी की बैठक का आयोजन कृषि उपज मंडी में की गयी । जिसमें संगठनात्मक एवं किसान‌ संबंधी समस्याओं पर चर्चा की गयी ‌। भारतीय किसान संघ‌ के तहसील प्रवक्ता नरेन्द्र गौर नें बताया कि संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गयी है एवं किसान‌ संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर आगामी समय में शासन प्रशासन को अवगत करानें के उद्देय से होनें वाले आंदोलनों की चर्चा की गयी । 

*जैविक कृषि पुरस्कार का आयोजन 17 अक्टूबर को होगा*

आगामी समय में सलकनपुर में भारतीय किसान संघ द्वारा जैविक कृषि पुरस्कार का स्व प्रभाकर राव केलकर स्मृति में आयोजन किया जा रहा है जिसमें जैविक खेती कर रहे किसानों को प्रोत्साहित करनें एवं किसानों को जैविक खेती करनें के उद्देश्य से जैविक कृषि पुरस्कार का आयोजन सलकनपुर में श्री उत्तम स्वामी महाराज के आश्रम में किया जा रहा है । जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रूपये एवं द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रूपये तथा तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार क्रमश: 21-21 हजार रूपये प्रदान‌ किये जाएंगे ।

*भारतीय किसान संघ में विभागों के प्रमुख बनाये गये*

विभिन्न विभागों में भारतीय किसान संघ की तरफ से विभागों के प्रमुख नियुक्त किये गये है जोकि इस प्रकार है - ओमप्रकाश महालहा- बिजली प्रभारी, राजकुमार चौधरी- बैंक प्रभारी, शिवकुमार पटैल- सिंचाई विभाग प्रभारी, हरिकिशोर वर्मा- राजस्व‌ प्रभारी, राजेश साध- सहकारिता प्रभारी, कमल गालर- मंडी प्रभारी नियुक्त किये गये है ।

*तहसील के 123 गांवों में पहुंचेगा भारतीय किसान संघ*

भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष श्यामशरण तिवारी नें बताया कि भारतीय किसान‌ संघ नें आगामी समय में तहसील के प्रत्येक 123 गांवों में पहुंचनें का लक्ष्य लिया है जिनके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को 2 गांवों के प्रभारी नियुक्त किये गये है । जो उन गांवों में जाकर संगठन के कार्य विस्तार एवं सक्रियता हेतु कार्य करेंगे ।

*ये रहे उपस्थित*

भारतीय किसान‌ संघ की बैठक में भारतीय किसान संघ के संभागीय सदस्य श्रीराम दुबे, तहसील अध्यक्ष श्याम‌शरण तिवारी, जिला सदस्य मोरसिंह राजपूत, मंत्री सुभाष साध, राजेश‌ साध, ओपी महालहा, हरीश वर्मा , कमल गालर, रामस्वरूप चौरे, शिवकुमार पटैल, भोलाराम चौरै, राजकुमार चौधरी, नरेन्द्र गौर, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post