दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल ने साहित्य एवं समाज सेवा अलंकरण एवं स्मृति सम्मान-2024 घोषित किए
भोपाल । दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल द्वारा साहित्य एवं समाज सेवा अलंकरण एवं स्मृति सम्मान-2024 घोषित किए गए। संग्रहालय के अध्यक्ष राम राव वामनकर और सचिव करुणा राजुरकर ने राष्ट्रीय और स्मृति सम्मानों की घोषणा की।
सम्मान सम्मानित रचनाकार
1. दुष्यन्त राष्ट्रीय अलंकरण, ममता कालिया
2. सुदीर्घ साधना सम्मान, राधा वल्लभ त्रिपाठी
3. आंचलिक भाषा सम्मान, परदेशी राम वर्मा
4. कमलेश्वर सम्मान
कहानी, उपन्यास गद्य लेखन, सुरेश पटवा
5. कन्हैयालाल नंदन सम्मान
बाल साहित्य, ओमप्रकाश क्षत्रिय
6. विट्ठल भाई पटेल सम्मान
साहित्य एवं समाजसेवा, वीणा सिन्हा
7. बालकवि बैरागी सम्मान
गीत और देशज रचनाकर्म, दिनेश प्रभात
8. राजेश्वरी त्यागी सम्मान
अध्यापन कार्य, उषा खरे
9. आर एस तिवारी सम्मान
प्रशासनिक दक्षता, उल्लास तेलंग
10. राजेन्द्र जोशी सम्मान
जनसंपर्क और पत्रकारिता महेश परिमल
11. अखिलेश जैन सम्मान
राजभाषा, साकेत सहाय
12. बाबूराव गुजरे सम्मान
साहित्य संस्था सञ्चालन, गौरीशंकर गौरीश
13. एनलाल जैन सम्मान
साहित्य सृजन, मोहन नागर
14. ब्रजभूषण शर्मा सम्मान
शिक्षा और साहित्य, विनोद जैन
सम्मानों कीघोषणा के पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन मदन मोहन समर की अध्यक्षता, डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य, रमेश भूमरकर के विशिष्ट आतिथ्य और मधु शुक्ला के सारस्वत आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मैथिल न किया।
करुणा राजुरकर
सचिव
दुष्यन्त कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल

