ad

वरिष्ठ नागरिक मंच ने 28 छात्र-छात्राओं कोछात्रवृत्ति वितरित की


 वरिष्ठ नागरिक मंच ने 28 छात्र-छात्राओं कोछात्रवृत्ति वितरित की

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच का  मेधावी छात्र सहायता निधि वितरण कार्यक्रम गोठी धर्मशाला में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में शहर की सरकारी हायर सेकेंडरी शालाओं सीएम् राइज पीपल मोहल्ला, पीएम राइज कन्या सूरजगंज एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पुरानी इटारसी की22 छात्राएं एवं 6 छात्र लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच उपाध्यक्ष डॉ विनोद सीरिया ने की।

मंचासीन मंच के पदाधिकारी के द्वारा स्वर्गीय सी बी काब्जा के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।

डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि रेल्वे न्यू यार्ड स्कूल से सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं मंच सदस्य स्वर्गीय सीबी कब्जा की दान राशि से  आज से 14 वर्ष सीबी कब्जा छात्र वृत्ति कोष की स्थापना हुई थी। 

इस कोष में मंच परिवार के अन्य सदस्यों ने भी महत्व भूमिका का निर्वहन करते हुए निम्न आय वर्ग के मेधावी बच्चों के हित में अपनी अपनी तरफ से दान राशि छात्रवृत्ति कोष में जमा की जिसकी ब्याज राशि से वरिष्ठ नागरिक मंच प्रति बर्ष मेधावी छात्र सहायता निधि छात्रवृत्ति राशि वितरण करता है।

कार्यक्रम को डॉ के एस उप्पल, सुनील बाजपेई, एन पी चिमानिया ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में  सीएम राईज स्कूल के 15 छात्र छात्राएं,कन्या हायर सेकेंडरी पुरानी इटारसी की 8 छात्राएं एवं पीएम श्री कन्या सूरजगंज की 5 छात्राओं को  एक एक हजार रुपए की राशि एवं वरिष्ठ नागरिक मंच परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ ज्ञानेंद्र पांडे की और से एक-एक घड़ी भेंट की गई।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ विनोद कुमार सीरिया ने छात्र ,छात्राओं को लगन  एवं मेहनत से आगे की पढ़ाई करने की बात कहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वा प्राप्त छात्रवृति राशि को अध्ययन कार्य में ही व्यय करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मंच सचिव सुरेंद्र सिंह तोमर ने माना।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों सुरेंद्र सिंग तोमर एन पी चिमानिया  अशोक सक्सेना डॉ ज्ञानेंद्र पांडे राजकुमार दुबे उषा चिमानिया, टी आर चौलकर ,एनआर अग्रवाल, चंद्रप्रभा ठाकुर ,डॉ के एस उप्पल, सूरत सिंह सोलंकी, सुनील कुमार बाजपेई ,राजेंद्र दुबे की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post