दीपावली लक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को ही होगा कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा का फैसला
इटारसी 18 नवंबर गत दिवस श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर लकड़गंज इटारसी में कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा की बैठक नगर पुरोहित पंडित संदीप दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दीपावली त्यौहार के संबंध में निर्णय लिए गए। बैठक में पंडित अशोक शर्मा, पंडित अनिल मिश्रा, पंडित शरद परसाई, पंडित रामानंद शर्मा ,पंडित रूपेश दुबे, पंडित अमन दुबे, पंडित सत्येंद्र पांडे, पंडित शरद चंद शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कर्मकांडी ब्राह्मण उपस्थित थे ।बैठक में ज्योतिष और पंचांग के आधार पर निर्णय लिया गया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2024 गुरुवार को दीपावली मनाई जाएगी। दोपहर 1.55 से 3:30 तक कुंभ लग्न में एवं दोपहर 3:25 से 4.55 तक मीन लग्न में एवं सायकाल4.55 से 6.30 तक मेष लग्न में गोधूलि बेला में दीपावली पूजन होगा। वही सायंकाल 6,30 से 826 तक वृष लग्न में एवं 8.26 से 10:40 तक मिथुन लग्न में पूजन होगी। इसके अलावा कर्क राशि में 10. 40 से 12:59 तक एवं सिंह राशि स्थिर में रात्रि 12:59 से 3.12 तक लक्ष्मी कुबेर आदि की पूजा होगी। कर्मकांडी ब्राह्मण महासभा ने निर्णय लिया है कि गादी पूजन दिनांक 31.10.2024 गुरुवार को 11:49 से 12:10 तक एवं 1. 49 से 1.59 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। अन्नकूट महोत्सव के मुहूर्त के संबंध में निर्णय लिया गया है कि दिनांक 2, 11, 2024 दिन शनिवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी। व्यापार मुहूर्त के संबंध में निर्णय लिया गया है कि दिनांक 3.11.2024 रविवार को 12:04 से 12:16 तक व्यापार का मुहूर्त श्रेयस्कर रहेगा।

