ad

हॉकी इंडिया लीग में नर्मदापुरम जिले को एक और उपलब्धि : नर्मदापुरम हॉकी संघ से साधना सेंगर ओडीसा के लिए अनुबंधित


हॉकी इंडिया लीग में नर्मदापुरम जिले को एक और उपलब्धि : नर्मदापुरम हॉकी संघ से साधना सेंगर ओडीसा के लिए अनुबंधित

 - पुरुष टीमों में डीएचए के तीन खिलाड़ी पहले ही करार कर चुके 

इटारसी। नर्मदापुरम जिले की साधना सेंगर को हॉकी इंडिया लीग में ओडीसा की टीम ने अनुबंधित किया है। उनका करार 2 लाख 10 हजार रुपए में हुआ है।  साधना को मिलाकर एचआईएल में जिले के चार खिलाड़ी अनुबंधित हो चुके हैं, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। 
डीएचए नर्मदापुरम (इटारसी) की खिलाड़ी साधना सिंह ने 36 वे नेशनल गेम्स 2022 में कांस्य पदक, 37 वे नेशनल गेम्स 2023 में गोल्ड मैडल और 14 वी हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लिया तथा मलेशिया हॉकी लीग में भी वे खेली हैं।
 साधना सिंह की इस उपलब्धि पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, मार्गदर्शक एससी लाल, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, रविन्द्र जोशी, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी सहित संपूर्ण डीएचए सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post