ad

शरदसुपरमून ने रात का बनाया चमकीला – सारिका



शरदसुपरमून ने रात का बनाया चमकीला – सारिका

नर्मदापुरम । शरदोत्‍सव के चंद्रमा ने आज साल की सबसे तेज चमक के साथ आकाश में रात भर रहकर चांदनी बिखेरी । नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि चंद्रमा आज इस साल के लिये पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आकर मात्र 3 लाख 57 हजार 3 सौ 64 किमी की दूरी पर था । खगोलविज्ञान में सुपरमून कही जाने वाले इस घटना में नजदीकियों के कारण यह माईक्रोमून की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्‍यादा चमक के साथ था । उदित होता चंद्रमा विशाल लाल गोले के रूप में था तो कुछ देर बाद यह चांदी की चमकने लगा ।  इसकी चमक माईनस 12. 76 मैग्‍नीटयूड थी । सारिका ने क‍हा कि अब अगले निकटतम सुपरमून के लिये 5 नवम्‍बर 2025 का करना होगा इंतजार ।   

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post