ad

ऋषिकुल न्यास संस्कृत विद्यालय नर्मदा पुरम के द्वारा आयोजित मानस लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के साक्षात्कार संपन्न


 ऋषिकुल न्यास संस्कृत विद्यालय नर्मदा पुरम के द्वारा आयोजित मानस लीग चैंपियनशिप  प्रतियोगिता के साक्षात्कार संपन्न 

इटारसी । 17 अक्टूबर श्री प्रेम शंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में ऋषिकुल न्यास संस्कृत विद्यालय नर्मदा पुरम द्वारा आयोजित मानस लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के साक्षात्कार संपन्न हुए। इस साक्षात्कार में लगभग 60 छात्राओं ने भाग लिया। रोहित नागे, कुमारी मंजू राज सिंह ठाकुर, अरविंद शर्मा, राहुल शरण, भूपेंद्र विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं से साक्षात्कार लिए। आगामी 20 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे पत्रकार भवन में पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी प्रतियोगी छात्र एवं छात्राओं को 20 अक्टूबर को पत्रकार भवन में आमंत्रित किया गया है। ताकि वे अपना पारितोषिक प्राप्त कर सके। ऋषि कुल न्यास संस्कृत विद्यालय नर्मदा पुरम के सचिव पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा है एवं समन्वयक पंडित वैभव शर्मा है। इटारसी में आयोजित होने वाली मानस लीग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में समाजसेवी प्रमोद पगारे की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मानस लीग चैंपियनशिप की ओर से होशंगाबाद से भूपेंद्र चौहान व्यवस्थापक के रूप में कार्य देख रहे हैं।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post