ad

किशोर नगर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ महाकाकडा आरती एवं 56 भोग का आयोजन


 

किशोर नगर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ महाकाकडा आरती एवं 56 भोग का आयोजन

खंडवा।। किशोर नगर में रहवासी संघ, श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति, मनोकामनेश्वर महिला मंडल, एवं महादेव जी सेवा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र पर्व बड़ी श्रद्धापूर्वक आस्था से मनाया जा रहा है। पर्व के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में महामाई की महाकाकडा आरती एवं 56 भोग का आयोजन मंदिर पूजारी पं. मनोज उपाध्याय के दिशा निर्देश में आयोजित हुआ। यह जानकारी देते हुए महिला मंडल प्रवक्ता ज्योति मंगवानी ने बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान गुरूवार को किशोर नगर मनोकानेश्वर हनुमान मंदिर में पूर्व विधायक देवेन्द्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, महापौर अमृता अमर यादव, चारूलता मंगल यादव, पं प्रेमनारायण तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शाक्ति स्वरूपा माता जी को 56 भोग लगाया जाकर महाकाकडा आरती की गई। आरती पश्चात मनोकामनेश्वर महिला मंडल अध्यक्ष निशा दुबे के नेतृत्व में मातृशक्ति व्दारा आकृषक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उत्सव समिति के संरक्षक विजय प्रकाश पाठक, अध्यक्ष सोहनलाल मालवीय, आरके चौरे, आशीष अग्रवाल, आनन्द चौरे, मनोहर चंदानी, हीरालाल पटेल, श्रीराम कुशवाहा, अशोक ओझा, दुर्गेश तिवारी, सतीश, प्रदीप तिवारी, पवन यादव, गौरव चौहान, शिवनारायण लाड, निर्मल मंगवानी, दिनेश बरोले, राजू चतुर्वेदी, मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर मातृशक्ति निशा दुबे, कुसूम तिवारी, जानकी अग्रवाल, किरण दुबे, गायत्री व्यास, पूर्णिमा उपाध्याय, सुरभि मण्डलोई, कुशवाह भाभी, माया सरावगी, माया राठौर, सुनिता चौरे, पुष्पा पांडेय, रजनी चंदानी, विजया पाराशर, दुर्गा पंडित, रेखा राजवैध, मंजुला चौहान, चमेली मंडलोई, आशा सोनवाने, विनीता कुलकर्णी, संगीता लाड़, मनीषा चौहान, प्रीति माहेश्वरी, स्वाति पाण्डे, मंजु गुप्ता, अलका मालवीय सहित सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post