ad

दसवें वैश्विक साहित्य में श्री अरुण जैन सम्मानित, : 5 वाँ सूरज प्रकाश मरवाह साहित्य रत्न सम्मान मिला.

 


दसवें वैश्विक साहित्य में श्री अरुण जैन सम्मानित, : 5 वाँ सूरज प्रकाश मरवाह साहित्य रत्न सम्मान मिला.

नॉएडा/फ़रीदाबाद । एशियन अकादमी ऑफ़ आर्ट्स व राइटर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 10 वें    वैशविक साहित्य महोत्सव में फ़रीदाबाद के श्री अरुण कुमार जैन को सम्मानित किया गया.

नॉएडा फ़िल्म सिटी स्थित मरवाह स्टूडियो के प्रांगण में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 3 दिवसीय 10 वाँ वैश्विक साहित्य समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में देश विदेश के 200 से अधिक साहित्य मनीषयों ने भाग लिया. 3 दिवसीय कार्यक्रम में सेमिनार, पुस्तक प्रदर्शनी, लोकार्पण, समीक्षा, परिचर्चा के साथ साथ आने वाले समय में लेखन को चुनौती व लेखन के स्वरुप पर चर्चा हुयी.

इसी कार्यक्रम में ललितपुर में जन्मे वरिष्ठ साहित्यकार व विगत 7 वर्षों से देश के प्रसिद्ध अमृता हॉस्पिटल फ़रीदाबाद में सेवा रत श्री जैन को सूरज प्रकाश मरवाह साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. समारोह निदेशक श्री सुशील भारती ने इंजिनियर अरुण जैन की साहित्यिक उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि इनकी रचनाओं के 2000 से अधिक प्रकाशन देश भर की पत्र पत्रिकाओं में विगत 50 वर्षों में हुये हैं. 14 से अधिक कृतियों के सृजक आकाशवाणी, दूरदर्शन से विगत 40 से अधिक वर्षों से जुड़े हैं. कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से इन्हेंअलंकृत किया जा  चुका है .

ए. ए. एफ. यूनिवर्सिटी के चांसलर व नोएडा फ़िल्म सिटी के संस्थापक श्री संदीप मरवाह ने श्री अरुण जैन को प्रशस्ति पत्र व अलंकरण प्रदान किये.

समारोह में कनाडा, साइप्रस के साथ साथ देश के ख्याति प्राप्त विभूतियाँ उपस्थित रहे. श्री अरुण जैन हिंदी साहित्य के माध्यम से नैतिकता, शिक्षा, संस्कार व पर्यावरण को समृद्ध बनाना अपना संकल्प बताया.

 साहित्य मनीषयों व स्वजनों ने उनको इस उपलब्धि पर बधाइयां दी हैं. भारतीय रेलवे के वरिष्ठ व कर्मठ इंजिनियर रहे श्री अरुण जैन माता अमृतनंद मयी देवी परिवार के सदस्य हैं.

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post