युवा राजा तिवारी की गौ वंश और नागरिकों को दुर्घटना से बचाने की अनोखी पहल
गायों को दुर्घटना से बचाने के लिए गले में रेडियम बैंड बांध रहा सिवनी मालवा का युवा
सिवनी मालवा । लगातार हादसो का शिकार हो रहे गौ वंश समस्त क्षेत्र के लिए परेशानियों का कारण बन चुके है । जिससे गौ वंश के साथ आम नागरिक भी लगातार घायल हो रहे हैं ।
सड़क पर बैठी आवारा गायें रात के समय चालकों को नहीं दिखती हैं। जिससे अक्सर दुर्घटना का शिकार हो रही हैं। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए गायों के गले में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य युवा राजा तिवारी द्वारा साथियों के साथ मिलकर किया जा रहा है ।
सिवनी मालवा के जयस्तंभ चौक, गांधी चौक, बानापुरा बस स्टैंड, सिवनी मालवा बस स्टैंड, बाईपास बानापुरा सहित विभिन्न जगहों पर गायों का डेरा बना रहता है जिसके कारण बड़े वाहन भी लगातार वहीं से निकलते हैं सिवनी मालवा बानापुरा मुख्य मार्ग पर रोड पर तो फिर भी लाइट रहती है तो गोवंश थोड़े बहुत दिख जाते हैं परंतु बाईपास पर तो लाइट भी नहीं है जिसके कारण गोवंश दिख नहीं पाते हैं जिससे लगातार गोवंश घायल हो रहे हैं रेडियम बेल्ट बांधने के बाद गोवंश के लिए यह एक औषधि का काम करेगी क्योंकि रात के अंधेरे में जब बड़े वाहन का लाइट गोवंश पर पड़ेगा तो यह बेल्ट चमकेंगे जिससे वाहन चालक सतर्कता से खुद के बचाव के साथ गोवंश का भी बचाव कर पाएगा ।
नगर पालिका ने गोवंश को सड़क पर से हटाने के लिए कर्मचारी किए थे नियुक्त परंतु वह भी प्रयास विफल रहा
नगर पालिका द्वारा कुछ समय पहले नगर वासियों की मांग पर कुछ कर्मचारी नियुक्त किए थे जो गोवंश को सड़क पर से हटा रहे थे परंतु कुछ दिन तक नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा गोवंश को हटाया गया फिर उसके बाद व्यवस्था जस की तस हो गई ।
पशु चिकित्सक डॉक्टर सतीश दुबे ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 8 से 10 गौ माता वाहन की टकटक्करों से घायल हो रही है जिसके कारण हमको आधी रात को भी गौ माता का इलाज करने के लिए नागरिकों के फोन के बाद जाना पड़ता है अंधेरे में हो रहे गोवंश के घायल होने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है रेडियम का बेल्ट गोवंश को बचाने में निश्चित ही मिल का पत्थर साबित होगा युवाओं द्वारा की गई यह पहल गोवंश और नागरिकों के साथ डॉक्टर के लिए भी एक सुख देने में सहायक होगा।
सिवनी मालवा के सरकारी अस्पताल में चिकत्सक डॉक्टर ऋषि चौबे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन कोई ना कोई मरीज गोवंश के घायल होने के चलते इलाज करवाने आता है मरीज का यही कहना रहता है कि रात के अंधेरे में गोवंश के टकराने से हम गाड़ी से गिर गए जिसके कारण हमें चोट आई है अगर रेडियम बेल्ट सभी गोवंश को बांध दिए जाएं तो वाहन चालक को गोवंश देखने में आसानी होगी और हादसों पर लगाम लगाया जा सकेगा युवाओं द्वारा की जा रही है पहल गोवंश के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित रखने में बहुत कारगर सिद्ध होगी
राजा तिवारी खुद के व्यय से कर रहे बेल्ट की खरीदी
युवा राजा तिवारी ने बताया कि वो गौ वंश के लिए अभी बिना सहयोग के खुद ही अपने व्यय से बेल्ट की खरीदी कर रहे है बेल्ट को नागपुर के एक कंपनी द्वारा बुलवाया गया है जिसकी कीमत 1 बेल्ट की 38 रुपए है ऐसे शुरुवात में गौ वंश की सुरक्षा के लिए 500 बेल्ट बुलवाए गए है । अगर बेल्ट कम पड़ते है तो और बुलवाए जायेंगे ।

