ad

वरिष्ठ साहित्यकार अरुण अर्णव खरे को पुत्री शोक



वरिष्ठ साहित्यकार अरुण अर्णव खरे को पुत्री शोक

साउथ विंडसर। वरिष्ठ व्यंग्यकार एवं कहानीकार अरुण अर्णव खरे की पुत्री नैली राजेश सिंह का २९ सितंबर २०२४ को अमेरिका में ४१ वर्ष की अल्पायु में दुखद निधन हो गया । वह अपने पीछे पति राजेश सिंह व तीन बच्चों क्रमशः वीर प्रताप सिंह, रिया सिंह एवं नील राज सिंह का भरापुरा परिवार छोड़ गई । 

नैली राजेश सिंह पेशे से इंजीनियर थी और अमेरिका में सीजीआई टेक्नोलॉजी में कार्यरत थी । इससे पूर्व उन्होंने सत्यम टेक्नोलॉजी और आईबीएम में भी कार्य किया था तथा अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में उनका योगदान रहा था । नोयडा के जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से उन्होंने २००५ में बीटेक की स्नातक डिग्री हासिल की थी । वह एक अच्छी चित्रकार, डांसर और इवेंट मैनेजर थी । बचपन में कविताएँ भी लिखती थी लेकिन अन्य व्यस्तताओं के चलते उनका यह शौक़ पीछे छूट गया था । 

वह अपने समस्त दायित्वों के साथ सोशल सर्विस के लिए भी हमेशा तत्पर रहती थीं । वह अति मिलनसार एवं लोकप्रिय महिला थीं । उनके अंतिम दर्शनार्थ कनेक्टिकट प्रांत के साथ ही टैक्सास, लाफायर, मैरीलैंड आदि सुदूर राज्यों से भी उनके मित्र व चाहनेवाले पहुँचे थे । उनका अंतिम संस्कार साउथ विंडसर के कैरमान फ्यूनरल होम स्थित विद्युत शवदाह ग्रह में पूरे भारतीय रीति रिवाज और परंपरा के अनुसार शोकसंतप्त परिजनों, मित्रों, कार्यालयीन सहयोगियों की उपस्थिति में किया गया । विनम्र श्रद्धांजलि ।

- नवीन जैन

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post