ad

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने सिटी थाने पहुंचकर किया शस्त्र पूजन


 

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने सिटी थाने  पहुंचकर किया शस्त्र पूजन

इटारसी। विजयदशमी के पावन अवसर पर सिटी थाने में शस्त्र पूजन किया गया। इस बार विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने थाने पहुंचकर शस्त्र पूजन किया।  भगवान बजरंगबली के समक्ष पंडाल लगाकर सिटी थाने में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। यहां  सुबह 11:00 बजे नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौरे  शस्त्र पूजन के लिए पहुंचे। यहां एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने उनका स्वागत किया और शस्त्र पूजा की शुरुआत विधायक डॉ सीतासरन शर्मा से कराई। इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ शर्मा ने थाने में विराजमान हनुमान जी का पूजन किया और इसके बाद शस्त्र पूजा किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post