ad

आशापुरा माता मंदिर एवं मां महाकाली मंदिर में हुआ परंपरानुसार हवन यज्ञ : कन्या पूजन पश्चात कन्या भोज के साथ हुआ भंडारे का आयोजन


 आशापुरा माता मंदिर एवं मां महाकाली मंदिर में हुआ परंपरानुसार हवन यज्ञ : कन्या पूजन पश्चात कन्या भोज के साथ हुआ भंडारे का आयोजन

खंडवा।। रमा कालोनी रोड सिंधी कालोनी स्थित आस्था केंद्र आशापुरा माता मंदिर में नवमी के अवसर पर परंपरानुसार हवन यज्ञ एवं माता स्वरूपा 9 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज एवं भंडारा आयोजित हुआ। उत्सव के दौरान 9 दिनों तक माताजी की अखंड ज्योत का प्रज्वलन भी मंदिर में किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर प्रमुख लालू बाबाजी के सानिध्य में शुक्रवार 11 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ संपन्न हुआ। तत्पश्चात माता स्वरुपा मात्र 9 कन्याओं को चुनरी ओढ़ीई जाकर परंपरागत पूजन एवं कन्या भोज पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। शाम को नगर स्थित दूध तलाई जलाशय पर श्रद्धा पूर्वक घट विसर्जन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के नानक बजाज, नवीन गंगवानी, भानु गंगवानी, राजू गुप्ता, विशाल साहनी, रवि गोगीया, ताराचंद कृपलानी, गोलू कृपलानी, किशनचंद विशनानी, रमेश उधलानी, निर्मल मंगवानी, गजेन्द्र नावानी, हरीश मलानी, राहुल, सोनू, कालू मोटवानी, दीलिप चंचलानी, माता बहनों के साथ श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थें। इधर छैगांव माखन स्थित प्रसिद्ध मां महाकाली मंदिर में जगदीश माता जी के सानिध्य में प्रातः 10 बजे हवन यज्ञ पश्चात कन्या भोज का परंपरागत रुप से आयोजन किया गया। 9 दिनों तक माताजी की अखंड ज्योत का प्रज्ज्वलन एवं माता के पाठ का वाचन भी मंदिर में किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post