ad

किशोर नगर में आज होगा स्वास्थ्य की कामना के साथ धनवंतरी पूजन एवं महाआरती : होगी मां दुर्गाधाम मंदिर में भजन संध्या


 किशोर नगर में आज होगा स्वास्थ्य की कामना के साथ धनवंतरी पूजन एवं महाआरती : होगी मां दुर्गाधाम मंदिर में भजन संध्या

खंडवा।। आज मंगलवार को किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में धनतेरस के शुभ अवसर पर महामाई को आकर्षक चौला ओडाकर श्रृंगार पूजन पश्चात महाआरती की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मंदिर में धनतेरस के अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा परंपरानुसार आज रात्रि 8 बजे धनवंतरी पूजन किया जाकर सभी के स्वास्थ्य की कामना माता एवं धनवंतरी महाराज से की जाएगी तत्पश्चात प्रसादी का वितरण होगा। इस अवसर पर मधूर संगीतमय महाआरती क्षेत्र के भजन गायक दीपक तांबट व्दारा प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर नगर के जाने-माने भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन होगा जिसमें भजन गायक सुनील सोमानी, धीरज नेगी, मुकेश गांवशिंदे, राकेश धारडेकर, केवलराम तेजवानी, संजय मुदीराज, दीलिप  मालवीय, राधेश्याम वर्मा और दीपक तांबट आदि द्वारा सुंदर मनमोहक संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां होगी। सभी श्रद्धालुओं से मां दुर्गा धाम मंदिर निर्माण समिति एवं मां दुर्गा धाम महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post