ad

संस्कार भारती की जिला कार्यकारणी घोषित


 संस्कार भारती की जिला कार्यकारणी घोषित

नर्मदापुरम 
संस्कार भारती नर्मदापुरम जिला कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक  संपन्न हुई । बैठक की शुरूआत संस्कार भारती के गीत व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई । बैठक में जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रांतीय संगठन मंत्री मोतीलाल जी कुशवाहा एवं प्रांतीय अधिकारी डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र की उपस्थिति में डॉ. संतोष व्यास विभाग संयोजक संस्कृत भारती की सहमति से संरक्षक अखिलेश खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार गिरिमोहन गुरु को कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजेश राजपूत को कोषाध्यक्ष, हर्ष तिवारी को महामंत्री तथा सुयश मिश्रा को सहमंत्री नियुक्त किया गया।इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांत महामंत्री मोतीलाल कुशवाह ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का हिस्सा है। संस्कार भारती का उद्देश्य कलाओं की सृजनात्मकता, सामाजिकता व शिक्षाप्रदाता का संवर्धन करना और मानव को सत्यम, शिवम, सुंदरम के परम आनंद की अनुभूति कराना है। कला हमें प्रेरणा देती है और उदात्तता की ओर ले जाती है। प्रांतीय अधिकारी डॉ. के.जी. मिश्र ने बताया कि संस्कार भारती एक ऐसा संगठन है जो भारतीय कला, ललित कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम करती है। संगठन संगीत कला, साहित्य कला, चित्रकला, नाटयकला, रंगोली कला, नृत्य आदि कलाओं के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में अखिलेश गुरु, कमलेश प्रजापति, टीकाराम गौर, कीर्ति वर्मा, संजय मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post