ad

ग्रामीणों को खेत पहुंचने की मिली सौगात, बन रही सडक, हुआ भूमिपूजन


 ग्रामीणों को खेत पहुंचने की मिली सौगात, बन रही सडक, हुआ भूमिपूजन

- मुख्‍यमंत्री ग्राम सडक एवं अवसंरचना विकास योजना के तहत होना है कार्य 

- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाना है 

इटारसी। पांजरा कला मुख्‍य मार्ग से तवा नदी तक 85 लाख रुपये लागत से रोड बन रही है। इस रोड के निर्माण के लिए भूमिपूजन क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्‍यक्ष इटारसी पंकज चौरे ने किया। इस अवसर पर कुशल पटेल, ज्‍योति चौरे, मनोज चौरे, बटानीलाल चौरे, गोकुल पटेल, रमन कुठारिया, दिनेश शर्मा, सीताराम बडगुर्जर, गोपाल मलैया, जैतुल साहू, जमनादास चौरे, बसंत कीर, कोदू कीर, प्रेमसिंह राठौर, भूपेंद्र कुठारिया, रघुवीर बरेले,, हरगोविंद प्रजापति, ब्रजेश कहार, योगेश सोनी, सोनू कुठारिया, कांटेक्‍टर प्रशांत अग्रवाल सहित अन्‍य मौजूद थे। सडक का निर्माण मुख्‍यमंत्री ग्राम सडक एवं अवसंरचना विकास योजना के तहत हो रहा है और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाना है। 

भूमिपूजन अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि इस सडक से यहां जिन किसानों के खेत हैं, उन्‍हें लाभ होगा। कृषि उपयोग के वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे। उन्‍होंने कहा कि यह सिर्फ भाजपा की सरकार ही कर सकती है। 

विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्‍यमंत्री  डॉ मोहन यादव के नेतृत्‍व में आगे बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि किसानों के हित में हर वह निर्णय लिए जा रहे हैं जो उन्‍हें आर्थिक रुप से ताकतवर बनाए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post