ad

जिले के समस्त पत्रकार साथी प्रशासन का अभिन्न अंग हैं : कलेक्टर ने दीपावली मिलन समारोह में किया पत्रकारों को संबोधित


 नर्मदापुरम जिला बहुत ही सकारात्मक और सुंदर जिला है

जिले के समस्त पत्रकार साथी प्रशासन का अभिन्न अंग हैं : कलेक्टर ने दीपावली मिलन समारोह में किया पत्रकारों को संबोधित

नर्मदापुरम/27,अक्‍टूबर,2024/ दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना ने जिले के पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद की महत्‍वता पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि पत्रकार साथी प्रशासन का एक अभिन्न अंग हैं और लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

      उन्होंने कहा, "प्रशासन और पत्रकारों के बीच संवाद होना आवश्यक हैक्योंकि संवाद करने से गलतफहमियों की गुंजाईश खत्‍म हो जाती हैं। मीडिया एक शक्तिशाली साधन है जो जानकारी को जनता तक पहुंचाता है और राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है।"

      कलेक्टर ने नर्मदापुरम जिले की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला साकारात्मकता से भरा हुआ है। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों की तत्परता की भी प्रशंसा कीजो कि जनता तक सही खबरें पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

      इस अवसर परकलेक्टर ने पत्रकारों के साथ मिलकर काम करने और उनके सुझावों को स्वीकार करने की प्रतिबद्धता व्यक्त कीताकि प्रशासन और मीडिया के बीच सहयोग और बेहतर संवाद बना रहें।

      जिले के पत्रकार साथियों ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह की प्रशंसा कर सराहना की एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।

      इस अवसर पर  पत्रकार साथियों ने भी कलेक्टर सोनिया मीना को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले की मीडिया बहुत ही सकारात्मक है एवं हमेशा प्रशासन के संदेश आम जनता तक पहुंचाने में एक सक्रिय भूमिका निभाती हैं। दीपावली मिलन समारोह में जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

      कलेक्टर ने दीपावली के पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्योहार हमें एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post