ad

अहिंसा सेवा संगठन ने गुरयाना के बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर पुरस्कृत किया

 


अहिंसा सेवा संगठन ने गुरयाना के बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर पुरस्कृत किया

बच्चे नियमित समय से विद्यालय पहुँचकर अनुशासन का परिचय दें - विशाल जैन

विश्व अहिंसा दिवस की पूर्व संध्या पर महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम

 ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में विश्व अहिंसा दिवस की पूर्व संध्या पर सत्य-अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सामान्य ज्ञान, कला, सुलेख, निबंध प्रतियोगिता और उपस्थिति में उत्कृष्ट सहभागिता देने वाले बच्चों को स्टेशनरी में कापी, पुस्तक, पेन, पेंसिल, रंग, रबड़-कटर और ज्यामितीय बॉक्स वितरित किये। इस मौक़े पर संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने दोनों महान व्यक्तित्व के प्रासंगिक आदर्श जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी बच्चे नियमित समय से विद्यालय पहुँचकर अनुशासन का परिचय दें एवं उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर देश में अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। सहायक अध्यापक संध्या ने राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी की 155 वीं एवं जय जवान जय किसान के प्रणेता लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती धूमधाम से मनाने का आह्वान किया। नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पुरस्कार बच्चों के लिये प्रेरणास्रोत होते हैं, अहिंसा सेवा संगठन ने सराहनीय कार्य करते हुए बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया है जिससे निश्चित ही बच्चों कर मनोबल बढेगा। शिक्षामित्र हाकम सिंह ने कहा बच्चे देश के नव निर्माण की आधारशिला होते हैं। इस मौक़े पर शिक्षामित्र अनीता तिवारी, विनीता पाठक, रसोईया मल्थूबाई, रतिदेवी, उर्मिला, उमा आदि मौजूद रहे। आभार व्यक्त इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुमार कुशवाहा ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post