सुहिणी सोच के डांडिया नाइट में बेस्ट गरबा जोड़ी अजय एवं महक एवं गरबा क्वीन रहे प्रियांशी मथानी
खंडवा। सुहिणी सोच द्वारा आयोजित शक्ति धाम स्वामी हरि गिरि महाराज धर्मशाला गली नंबर 7 रवि ग्राम तेलीबांधा रायपुर, छत्तीसगढ़ में सुहिणी सोच ने हमेशा की तरह समाज में नेतृत्व कला संस्कार और मेलजोल के विकास के लिए कार्यक्रम किये है। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता नारा ने बताया कि इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शक्ति धाम तेलीबांधा में मां दुर्गा के दरबार में धार्मिक एवं पारिवारिक माहौल में अष्टमी के उपलक्ष में निशुल्क गरबा का आयोजन किया गया। संस्था की संस्थापिका मनीषा तारवानी, सचिव पूनम बजाज व पूर्व अध्यक्ष करिश्मा कमलानी ने बताया कि यह कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ बुजुर्गों से लेकर बच्चो के लिए की उत्साहवर्धक किया गया और वे खुद को रोक न पाए तथा गरबे की ताल में रम गए कार्यक्रम निर्देशक सोनिया इसरानी जागृति जोतवानी व महिमा लाहोरी ने बताया कि गरबा के दौरान माहौल अतिमनमोहक हो गया जिसमें कि दर्शकगण भी शामिल होकर गरबा का भरपूर आनंद लिए व निर्णयाकगण ने सभी प्रतिभागियों को केटगरी के अनुसार आकर्षक उपहारों से नवाजा निर्णायक गण में विजय तारवानी, माही किंगरानी, धानवी भागवानी की शामिल थे। प्रतियोगियों की श्रृंखला इस प्रकार थी बेस्ट डांस ग्रुप रनर तेजवानी एंड ग्रुप बेस्ट डांस ग्रुप विनर गुड वाइब्स बेस्ट कपल विनर अजय तेजवानी बेस्ट कपल रनर पवन तारवानी, बेस्ट गरबा क्वीन प्रियांशी मथानी गरबा किंग विनोद तारवानी बेस्ट ड्रेस अप मेल साहस बेस्ट ड्रेसअप फीमेल आंचल देवानी, बेस्ट ओल्डएज रनर राम खटवानी व संध्या खटवानी रहे बेस्ट ओल्डेज अवॉर्ड विनर आईडी कलवानी, बेस्ट गरबा किड्स- पीहू आसुदान, मखीजा, कुहू थें। कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख चेतन तारवानी व अतिथिगणों का योगदान भी सराहनीय रहा।

