किशोर कुमार स्मारक पहुंचकर फिल्मकार राजकुमार हीरानी, मंत्री शाह, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गीत गाकर दी श्रद्धांजलि : 2023 के किशोर सम्मान से राजकुमार हीरानी को नवाजा
खंडवा। मप्र शासन व्दारा रविवार को वर्ष 2023 का किशोर सम्मान फिल्म जगत के जानेमाने निर्देशक व लेखक श्री राजकुमार हीरानी को दिया गया। यह सम्मान बड़े समारोह में केबिनेट मंत्री विजय शाह की उपस्थिति में दिया गया। प्रदेश के संस्कृति विभाग के बड़े पदाधिकारियों समेत खंडवा कलेक्टर व एसपी भी मौजूद थे। किशोरकुमार की 37 वीं पुण्यतिथि पर यह आयोजन हुआ। किशोरकुमार की समाधी पर देश प्रदेश से आए कलाकारों और किशोरप्रेमियों ने पुष्प अर्पित किए। सुबह से ही समाधी पर सुरांजली कार्यक्रम शुरू हो गया था। नगर निगम ने सबको मंच दिया। प्रेरणा मंच ने मोर्चा संभाल रखा था।
मंत्री विजय शाह खंडवा लाए थे समारोह
मध्यप्रदेश सरकार हर साल किशोर अलंकरण देती है। इस बार राजकुमार हीरानी को यह सम्मान दिया गया है। खंडवा किशोर कुमार के जन्मदिन व पुण्यतिथि पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। पूरे शहर में लोगों का उत्साह चरम रहता है। पहले यह सम्मान भोपाल में दिया जाता था। तत्कालीन संस्कृति मंत्री विजय शाह यह सम्मान समारोह खंडवा लेकर आए थे। तब से इसे खंडवा में ही आयोजित किया जाता है।
अशोक कुमार की भी जन्मस्थली
मप्र.खंडवा ऐसी धरती है, जहां धार्मिक, राजनीतिक, फिल्म, शिक्षा के साथ स्मगलिंग की दुनिया के भी बेताज बादशाह रहे हैं। मुंबई से रेल लाइन का सीधा टच खंडवा को हर फन में आगे ले गया। रुपहले पर्दे का पहला सुपर स्टार अशोक कुमार के रूप में खंडवा ने ही दिया। हालांकि किशोर कुमार के इसी दिन निधन के बाद से अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था।
बहु-प्रतिभा के धनी हैं श्री हीरानी
श्री राजकुमार राजू हीरानी फिल्म निर्माता हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हीरानी की लिस्ट में किशोर कुमार सम्मान भी जुड़ गया। चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। श्री हीरानी को भारतीय सिनेमा के सफल फिल्म निर्माताओं में से एक माना जाता है। हीरानी की प्रमुख फिल्मों में इडियट, संजू, मुन्नाभाई एमबीबीएस, डंकी हैं।
शहर हुआ किशोरमय
13 अक्टूबर खंडवा का पूरा दिन किशोरदा के नाम रहा। सुबह से ही आर्याजन शुरू हो गए। किशोर कुमार की समाधी को व्यवस्थित फूलों से सजागा गया था। समाधी स्थल समेत शहर के चौराहो पर लोग भी स्पीकर लगाकर गाते-बजाते नजर आए। सुबह 9 से 12 बजे तक समाधि स्थल पर सुरमई श्रद्धांजलि दी गई। खंडवा के साथ ही देशभर के मुंबई, नागपुर, अकोला, इंदौर, बड़वाह, दिल्ली, कलकत्ता के भी किशोरप्रेमी पहुंचे।
ऐसे सम्मानित हुए श्री हीरानी
वर्ष 2023 का किशोर सम्मान में श्री राजकुमार हीरानी को 5 लाख रुपए की राशि एवं श्रीफल ताम्रपत्र भेंटकर शाल ओढ़ाकर पुष्पमाला पहनाई गई। कार्यक्रम में किशोर नाइट के तहत मुंबई के फिल्म गायक नीरज श्रीधर ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ गीतों की प्रस्तुति दी। वे मुंबई से खंडवा पहुंचे थे। इस शहर को ही उन्होंने किशोर कुमार बताया। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार नागरिक में जिंदादिली की तरह शहर के हर ओर जज्बात हैं।

