लेखिका शमा परवीन गीताश्री के तीन दिवसीय केमा रसूलपुर मिर्जापुर बनारस कार्यक्रम में सम्मानित हुई
बहराइच । वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे देश भर से आए साहित्यकार सम्मिलित हुए और एक सौ एक पुस्तक का विमोचन एक मंच पर हुआ जिसमे चार पुस्तक लेखिका शमा परवीन बहराइच उत्तर प्रदेश की इल्म की शमा, हकीकी इश्क़, परवीन की कहानियां, खूबसूरत बाल कहानियां एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के लिए चयनित हुई।
बनारस में 101 पुस्तक का विमोचन गीताश्री साहित्य भारतीय परिषद भारत के मंच पर हुआ जिसमे चार पुस्तक एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के लिए शमा की स्वरचित पुस्तके चयनित हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार राष्ट्रीय लेखक, धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौरभ जी रहे।
राजकरन केमी के संयोजन में पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम कैमा रसूल मिर्जापुर वाराणसी में भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमे बहराइच की लेखिका शमा परवीन की पुस्तके शामिल हुई। शमा फाऊंडेशन की डायरेक्टर,लेखिका शमा परवीन को गीता श्री साहित्य भूषण सम्मान से नवाजा गया।

