काव्य :
दिपावली
खुश हो कर खुशियांँ बांँटे,अमीर गरीब का भेद मिटायें।
दिपावली त्यौहार मनायें,आओ मिलकर दीप जलाएँ।
व्यापारी भी खुश हो जाते,व्यापार में हो जाती चांँदी है।
इस एक महीने के व्यापार से,चार छः महीने की आमदनी है।
कामगारों को बोनस मिल जाता,कोई नया सामान है लाता।
कोई परिवार के संग घूमने, दूर कहीं हिल स्टेशन जाता।
गरीबों को भी दिवाली में,दान दक्षिणा काम मिल ही जाता।
कपड़े, खाना,नकद बहुत कुछ,दिवाली में मजा आ जाता।
चारों ओर दियों की रोशनी,जगमग जगमग लाइटें करती।
तोरण हार सजे द्वार पर, सुन्दर रंगोली खुशियांँ भरती।
बड़ी श्रद्धा से परिवार मिलकर,महालक्ष्मी का पूजन करते।
सुस्वागतम् भले पधारो के स्टिकर,मेहमानों का स्वागत करते।
प्रेम सद्भाव का त्योहार दिवाली, भाईचारे का प्रतिक दिवाली।
बुराई पर अच्छाई की जीत मुथा, खुशियों का त्योहार दिवाली
- कवि छगनलाल मुथा "सान्डेराव" , मुम्बई

