नौ सेना के अधिकारियों ने इटारसी में किया रक्तदान
इटारसी। रक्तदान महादान को परिभाषित करते हुए भारतीय नौसेना के आईएनएस सतपुडा नेवल शिप के लेफ्टिनेंट कमांडर अभयराज सिंह पटवाल एवं मेडिकल ( सर्जिकल) आफिसर लेफ्टिनेंट कंचना ने पूरी टीम के साथ आईएनएस सतपुडा शिप के 13वी वर्षगांठ को मनाने के लिये अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। इसी क्रम में उनकी टीम के लगभग डेढ दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर इटारसी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में आकर रक्तदान किया। इसके साथ ला. क्लब इटारसी समर्पण की अध्यक्षा ला. राज सैनी व उनकी पूरी टीम ने मिलकर हॉस्पिटल इटारसी में आज ब्लड डोनेट किया। ला. क्लब के एक निवेदन पर विशाखापतनम से आकर पचमढी जाते हुऐ नौसेना के अधिकारियों ने यह सराहनीय योगदान दिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कमांडर अभयराज सिंह पटवाल ने बताया कि हमारा पहला आयोजन हम अपने सतपुडा शिप के नाम पर कर रहे हैं और हमने इसलिये सतपुडा की रानी पचमढ़ी में आकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। इस मौके पर ला.अध्यक्ष राज सैनी ने कहा कि हमारे क्लब की गतिविधियां वर्षभर चलते रहती हैं। आज हम आईएनएस सतपुडा नेवल शिप के अधिकारी कर्मचारियों के साथ महिला अधिकारी का साथ पाकर हमारा क्लब गौरवान्वित हुआ है। साथ में लेफ्टिनेंट कमांडर ने क्लब की अध्यक्षा ला.राज सैनी, सर्वजीत सिंह सैनी, हॉस्पिटल सुपेरिंटेंडें डा. चौधरी को अपने शिप के कुछ मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य ला. धर्मवीर सैनी, डा. राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजीत छाबड़ा, अनिल साहू, खालीक शाह, निदा फरहिन, सर्वजीत सैनी एवं ब्लड बैंक का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा, स्टॉफ के साथ साथ डॉ. चौधरी का विशेष योगदान रहा।

