ad

लायंस क्लब कपल ने वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर : 25 बुजुर्गो और वृद्धाश्रम के स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया


 लायंस क्लब कपल ने वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर : 25 बुजुर्गो और वृद्धाश्रम के स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण कराया 

- सभी की स्वास्थ्य जांच के बाद स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिये

इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल ने अपने सेवा सप्ताह के अंतर्गत  गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के वृद्धाश्रम अपनाघर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर वहां रहने वाले बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में डॉ.रविन्द्र गुप्ता, डॉ. विजयंत बड़कुर, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. अभिषेक सोनी और डॉ. राकेश बतरा ने बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांचा और उनको आवश्यक दवाएं तथा परामर्श दिया। 
लायंस क्लब इटारसी कपल की अध्यक्ष लायन श्रद्धा अग्रवाल ने बताया कि सेवा सप्ताह का शुभारंभ वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगा कर किया है। वृद्धाश्रम में 25 बुजुर्गों जिनमें बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं और स्टाफ मेंबर्स का हेल्थ चेकअप किया। स्वास्थ्य जांच के दौरान यहां रहने वाले बुजुर्गों और स्टाफ का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई तथा उनके अच्छी सेहत के लिए आवश्यक टिप्स दिये गये।
 शिविर में लायंस क्लब से जुड़े डॉक्टर्स में लायन डॉ रवींद्र गुप्ता. लायन डॉ विजयंत बड़कुल, लायन डॉ संजय गुप्ता, लायन डॉ.  अभिषेक सोनी लायन डा. राकेश बत्रा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में  क्लब अध्यक्ष लायन  श्रद्धा अग्रवाल तथा सचिव लायन शिल्पी सराठे, लायन  संजय अग्रवाल, लायन  सुनील सराठे आदि ने उपस्थित रहकर सराहनीय योगदान किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post