ad

भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा के तत्वाधान में नव रात्रि पर विशाल कन्या पूजन का कार्यक्रम मनाया गया


 भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा के तत्वाधान में नव रात्रि पर विशाल कन्या पूजन का कार्यक्रम मनाया गया

 पिलखुवा। भारत विकास परिषद सृष्टि शाखा पिलखुवा परिवार ने कन्या पूजन का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह के साथ किडजी स्कूल में एक उत्सव की तरह मनाया। कन्या पूजन में नौ कन्याएं नवदुर्गा के रूप में उपस्थिति रही। नव दुर्गे माता के रूपों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था सच में माता रानी हमारे सामने उपस्थित है। सभी कन्याओं के सर पर चुनरी बांधकर और उनको उपहार देकर सभी कन्याओं के सभी ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी बहुत उत्साहित थे। सभी कन्याओं और लंकड़ों को उपहार दिया गया। किडजी स्कूल की प्रिंसिपल स्वाति गर्ग जी को पटका पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी ने पूजन के बाद गरबा डांस भी किया। 

कार्यक्रम में शाखा मार्गदर्शक बीना  गोयल, शाखा अध्यक्ष शशि गुप्ता, शाखा सचिव अलका अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष श्वेता गोयल, शाखा महिला संयोजिका हिमानी बंसल, शाखा सदस्य श्वेता बंसल, रिंकी अग्रवाल, अलका मित्तल, आरती अग्रवाल, वर्षा मित्तल, गरिमा गर्ग, मानसी मित्तल, रंजना मित्तल, प्रियंका कंसल, सुधा गर्ग, आभा गोयल, प्रिया मित्तल उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों 151 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post