ad

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरयाना में संपन्न


 संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरयाना में संपन्न

*खेलों को हार-जीत नहीं सौहार्द की भावना से खेलें- विशाल जैन*

कबड्डी और खो-खो में बछरावनी के बच्चे रहे अव्वल।

*जूनियर में बछरावनी की सुहाना और प्राथमिक में गुरयाना की निशा पाँच-पाँच मैडल जीतकर बनी चैंपियन।*

 ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल की न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षाधिकारी नरेश कुमार रावत के निर्देशन में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में किया गया। जिसका शुभारम्भ सामूहिक राष्ट्रगान से किया गया, बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं शाकाहार वंदना की सुन्दर प्रस्तुति दी। इस मौक़े पर सहायक अध्यापक विशाल जैन पवा ने कहा सभी बच्चे खेलों को हार-जीत नहीं सौहार्द की भावना से खेलें। खेलों से सद्भावना में बृद्धि एवं बच्चों का बहुमुखी विकास होता है। सहायक अध्यापक राजीव गुप्ता ने कहा खेलों से बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है। सहायक अध्यापक राकेश शर्मा ने कहा बच्चों को खेल में राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने के लिये विद्यालय स्तर पर प्रथम सीढ़ी है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा ने कहा सतत प्रयास से खेलने की क्षमता का विकास होगा एवं छुपी प्रतिभाएँ निकलकर आएँगी। लोक गीत में उच्च प्राथमिक विद्यालय पारौल के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कबड्डी और खो-खो में बछरावनी के बच्चे अव्वल रहे। कबड्डी में चाँदौरा द्वितीय, देवरी तृतीय और खो-खो में पारौल द्वितीय, पटना तृतीय रहा। जूनियर वर्ग के बालकों की दौड़ में पहाड़ीकलां के गौरव प्रथम, पटना के धर्मेंद्र द्वितीय, चाँदौरा के लक्ष्मण तृतीय बालिकाओं की दौड़ में बछरावनी की सुहाना प्रथम, अंजली द्वितीय, बहादुरपुर की आरुषि तृतीय बालकों की ऊँची कूद में गुरयाना के विश्वप्रताप प्रथम, बछरावनी के अमरेश द्वितीय, हृतिक तृतीय बालिकाओं की ऊँची कूद में पटना की चाँदनी प्रथम, चाँदौरा की अनामिका द्वितीय, बछरावनी की सुहाना तृतीय बालकों की लम्बी कूद में बछरावनी के अमरेश प्रथम, गुरयाना के विश्वप्रताप द्वितीय, पटना के धर्मेंद्र तृतीय बालिकाओं की लम्बी कूद में पटना की चाँदनी प्रथम, बछरावनी की सुहाना द्वितीय, आरती तृतीय बालकों के गोला फेंक में देवरी के अभिषेक प्रथम, गुरयाना के विश्वप्रताप द्वितीय, देवरी के अक्षय तृतीय बालिकाओं के गोला फेंक में बछरावनी की निशा प्रथम, बहादुरपुर की रोशनी द्वितीय, बछरावनी की अंजली तृतीय बालकों के डिस्क थ्रो में देवरी के अक्षय प्रथम, अभिषेक द्वितीय, बछरावनी के अमरेश तृतीय बालिकाओं के डिस्क थ्रो में बछरावनी की अंजली प्रथम, चाँदौरा की रश्मि द्वितीय, बछरावनी की सुहाना तृतीय कला में पटना के धर्मेंद्र प्रथम, चाँदौरा की इस्मिता द्वितीय, पटना के पंकज और चाँदौरा की अनामिका तृतीय सुलेख में चाँदौरा की इस्मिता प्रथम, पटना के पंकज और बहादुरपुर की रोशनी द्वितीय, गुरयाना की इशिका और मनीषा तृतीय रहीं।

प्राथमिक वर्ग के बालकों की दौड़ में बरौदिया के श्रीपत प्रथम, चाँदौरा के राजदेव द्वितीय, देवरी के साहब तृतीय बालिकाओं की दौड़ में गुरयाना की निशा प्रथम, पारौल की श्रद्धा द्वितीय, सिंगरवारा की जानवी तृतीय बालकों की ऊँची कूद में बछरावनी के देव प्रथम, बरौदिया के श्रीपत द्वितीय, चाँदौरा के राजदेव तृतीय बालिकाओं की ऊँची कूद में पारौल की श्रद्धा प्रथम, सिंगरवारा की जानवी द्वितीय, गुरयाना की निशा तृतीय बालकों की लम्बी कूद में चाँदौरा के राजदेव प्रथम, बछरावनी के देव द्वितीय, देवरी के अनिकेत तृतीय बालिकाओं की लम्बी कूद में सिंगरवारा की जानवी प्रथम, गुरयाना की निशा द्वितीय, पारौल की श्रद्धा तृतीय बालकों के गोला फेंक में गुरयाना के अंकित प्रथम, सिंगरवारा के हरिओम द्वितीय, देवरी के मयंक तृतीय बालिकाओं के गोला फेंक में गुरयाना की निशा प्रथम, चाँदौरा की राशि द्वितीय, सिंगरवारा की जानवी तृतीय बालकों के डिस्क थ्रो में सिंगरवारा के कपिल प्रथम, चाँदौरा के रविंद्र द्वितीय, पारौल के निशांत तृतीय बालिकाओं के डिस्क थ्रो में गुरयाना की सोनाली प्रथम, चाँदौरा की विशाखा द्वितीय, गुरयाना की दीक्षा तृतीय कला में गुरयाना की नीलम प्रथम, आयुषी द्वितीय, निराशा तृतीय और चाँदौरा की राशि द्वितीय, विशाखा तृतीय सुलेख में गुरयाना की निराशा प्रथम, चाँदौरा की राशि द्वितीय, चाँदौरा के सत्यम और गुरयाना की नीलम तृतीय रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जूनियर में बछरावनी की सुहाना और प्राथमिक में गुरयाना की निशा पाँच-पाँच मैडल जीतकर चैंपियन बनी। इस मौके पर रक्खूलाल, कमलेश सेन, नरेंद्र प्रताप सिंह, देशबंधु नरवरिया, राजीव गुप्ता, राकेश शर्मा, हाकम सिंह, आदेश पुरोहित, स्वाति श्रीवास्तव, प्रभा सिंह, संध्या, अनीता तिवारी, विनीता पाठक, लक्ष्मणदास, ज्योतिरादित्य, अमित पटेल, वेद प्रकाश विदुआ, सत्येंद्र सोनी, राघवेंद्र सिंह, अमित जैन, शिक्षानंद, सुनील कुमार, रामसेवक आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल जैन पवा एवं आभार व्यक्त संतोष कुशवाहा एवं नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post