ad

ग्वालियर समेत भारत के 100 से अधिक शहरों में होगा ग्रीन हार्टफुलनेस रन का आयोजन


 

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने 17 को दौड़ेंगे शहरवासी :  ग्वालियर समेत भारत के 100 से अधिक शहरों में होगा ग्रीन हार्टफुलनेस रन का आयोजन

ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्वालियर  समेत भारत के 100 से अधिक शहरों में ग्रीन हार्टफुलनेस रन का आयोजन किया जा रहा है। हार्टफुलनेस की जोनल कोऑर्डिनेटर अर्चना शर्मा ने  पत्रकार वार्ता में बताया कि   17 नवंबर को यह दौड़ कटोरा ताल फ्लैग पॉइंट से प्रातः 6:30 बजे शुरू होगी और फ्लैग पॉइंट पर समाप्त होगी, जबकि समापन समारोह एमएलबी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।

*भारत का सबसे बड़ा पर्यावरण जागरूकता आयोजन*  श्रीमती शर्मा ने बताया कि ग्रीन हार्टफुलनेस रन भारत के 100 से अधिक शहरों और मध्य प्रदेश के कई स्थानों में एक साथ आयोजित होने वाला एक प्रमुख पर्यावरणीय कार्यक्रम है, जो देशभर में हरित वातावरण को प्रोत्साहित करता है।

 *वन संरक्षण और फिटनेस को प्रोत्साहन* श्रीमती शर्मा हार्टफुलनेस द्वारा यह पहल वन संरक्षण में योगदान देने के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को जोड़ती है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने की दिशा में देशव्यापी समर्थन प्राप्त कर रहा है।

*समाज के सभी वर्गों का समर्थन*     श्रीमती शर्मा ने बताया कि इस आयोजन को  शिक्षा विभाग,पतंजलि योग समिति, ब्रह्माकुमारी, विश्व हिंदू परिषद, आरोग्य भारती, उद्भव एवं सामाजिक तथा धार्मिक  साथ-साथ  शैक्षणिक संस्थाओं, अधिकारी वर्ग और स्थानीय प्रशासन का सकारात्मक समर्थन प्राप्त हो रहा है।

*पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास पर जागरूकता*. श्रीमती शर्मा ने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य लोगों में धरती के इकोसिस्टम और 'मदर अर्थ' को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर केशव पांडे,विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक पप्पू वर्मा, जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ,आईएमए की सचिव डॉक्टर स्नेहलता दुबे,बिरला हॉस्पिटल के  सहायक निदेशक  डॉक्टर संजय धीर तथा डॉक्टर बिंदु सिंघल  भी उपस्थित थे

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post