तिब्बतियों ने 101 दीप जलाकर भगवान श्री राम एवं भगवान महात्मा बुद्ध की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया
"कैलाश मानसरोवर यात्रा हम सब सनातन धर्मलंबियों का अधिकार"- आचार्य महेश त्रिपाठी
सागर । लगातार 60 वर्षों से सागर में तिब्बती गरम कपड़ा व्यापारी संघ सागर आकर अपना व्यवसाय तो करते ही हैं बल्कि धर्म निष्ठा और समाज सेवा में भी अग्रणी है। इसी श्रृंखला में गत दिवस एमएलबी स्कूल के बाहर कचहरी रोड पर पूरे विधि विधान से तिब्बतियों ने भूमि पूजन उपरांत भगवान श्री राम, भगवान गौतम बुद्ध, भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना करके अपने गर्म कपड़ों की दुकानों का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत तिब्बत मैत्री संघ के महामंत्री आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी के सानिध्य में किया गया। साथ ही 101 दीपक जलाकर तिब्बती परंपरा अनुसार भगवान से विश्व में शांति और सद्भाव की प्रार्थना की गई। स्वागत भाषण पूर्व अध्यक्ष गरम कपड़ा व्यापारी संघ शेयरिंग पालजोर ने दिया। निर्वाचित अध्यक्ष डोलमा जी ने अतिथि स्वागत खाता पहनकर किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तिब्बत मुक्ति आंदोलन के वरिष्ठ नेता आचार्य पंडित महेश त्रिपाठी ने कहा की अब भारत के प्रति चीन के द्वारा सद्भावना दिखाई जा रही है और तिब्बत मुक्ति संग्राम में हम सब सफल होकर परम पावन दलाई लामा के कुशल नेतृत्व में एक दिन तिब्बत की राजधानी लहासा अवश्य जाएंगे। धर्माचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर हम सब विश्व के सनातन धर्मावलंबियों का धार्मिक आस्था का केंद्र है इसलिए वहां यात्रा सुगम हो ऐसी प्रार्थना हम भगवान से करते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ में शेयरिंग पाल जोर, पौरवों शेरिफ, टेनिज़िंग नोव्गिंग, डोलमा हजूम, दोलकर लहामो, टिनले दोरजी, टेनिजंग शेराब सहित सभी तिब्बती भाई बहन उपस्थित थे।

