शांति धाम में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं मां लक्ष्मी की पूजा की गई
इटारसी 1 नवम्बर0 गोकुल नगर खेड़ा स्थित शांति धाम शमशान घाट जन भागीदारी समिति द्वारा संचालित है। इसके संचालन में रोटरी क्लब, नगर पालिका एवं नागरिक सहयोग करते हैं। शांति धाम के कार्यालय में दीपावली पूजन किया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम तिवारी,, समिति के प्रबंधक घनश्याम तिवारी, मलका माई और शंकर भगवान के पुजारी जीवन कहार, शांति धाम के चौकीदार द्वारिका प्रसाद मालवीय ने पूजन अर्चन किया।
Tags:
समाचार

