ad

प्रदेश के 32 हजार से अधिक स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी आंदोलन की राह पर - 11 दिसंबर से अनिश्चित काल की हड़ताल की चेतावनी


 प्रदेश के 32 हजार से अधिक स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी आंदोलन की राह पर  - 11 दिसंबर से अनिश्चित काल की हड़ताल की चेतावनी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । प्रदेश के बावन जिलों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगो के समर्थन में आंदोलन पर उतारू होगये है । तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार क्रियान्वयन नहीं होने की स्थिति में प्रदेश के 32 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने 11 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है ।

प्रदेश स्तरीय्  एनएचएम  ( NHM ) संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आव्हान पर  एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन द्वारा शनिवार काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया । मंदसौर जिले में सीएमएचओ डॉ गोविन्द सिंह चौहान को एक दिवसीय अवकाश के लिए ज्ञापन दिया  ।

ज्ञापन में पूर्व मुख्यमंत्री जी द्वारा 2023 की नीति बनाई गई थी जिसमे अनुकंपा नियुक्ति और कई बड़ी सोगाते दी थी लेकिन हमारे एनएचएम अधिकारियो द्वारा आज तक उसे संज्ञान में नही लिया ओर इस बीच हमारे कुछ साथी देवलोक गमन हो गए फिर भी उन्हें न्याय नही मिल पाया । 

पूर्व मुख्यमंत्री  द्वारा एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को  तत्कालीन शिवराज सिंह सरकार द्वारा बड़ी सौगातो की घोषणा की गई थी अबतक लंबित हैं । 

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार प्रतिवर्ष अनुबंध प्रक्रिया होगी समाप्त

• नेशनल पेंशन स्कीम का मिलेगा लाभ

• वेतन 100 प्रतिशत मिलेगा

• स्वास्थ्य बीमा का मिलेगा लाभ

• अनुकंपा नियुक्ति का लाभ

• रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी

नियमित पदों पर भर्ती में 50% आरक्षण

• नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश

• मातृत्व अवकाश भी नियमित कर्मचारी की तरह मिलेगा

• आंदोलन के दौरान दर्ज मामले होंगे वापस

एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी  मांगो को लेकर विगत कई सालो से शासन से मांग कर रहे हैं ।

विगत 2018 में भी राज्य सरकार द्वारा  90% की नीति लागू की गई थी जो की कैबिनेट में पारित कर दी गई थी लेकिन nhm अधिकारीयो एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसकी अनदेखी कर दी गई।

अभी भी संविदा कर्मचारी और नियमित कर्मचारियों के वेतन मे जमीन आसमान का अंतर होने से संविदा कर्मचारी 2023 की  नीतियों को लागु करवाने हेतु लामबद्ध हैं ।

वर्तमान मे एनएचएम  के समस्त 52 जिलों के एनएचएम  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा तीन दिवसीय रोष व्यक्त किया है 

प्रांतीय एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई संविदा नीति 2023 की सभी कंडिकाओं को लागू किए जाने एवं नीति में वेतन विसंगति पर शासन स्तर से कार्यवाही के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेंगे 

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ शुभम सिलावट ने बताया कि प्रदेश भर में 32 हजार से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को समर्पित सेवाओं के बाद और आश्वासन के बाद भी वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है 

प्रथम चरण में 11,12 13 नवंबर को अपने कार्य स्थल पर काली प‌ट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन एवं विकास खण्ड स्तर जिला स्तर पर कलेक्टर, सी.एम.एच.ओ., बी.एम.ओ. को ज्ञापन के माध्यम से  उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन को अवगत कराया गया।

 द्वितीय चरण दिनांक 18 नवंबर 2024 को प्रदेश के समस्त 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा भोपाल पहुंचकर  उप मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन को पुनः ध्यानाकर्षित कराने हेतु भेंट कर ज्ञापन दिया जावेगा।

 . तृतीय चरण दिनांक 25 नवंबर को शासन विभाग का पुनः ध्यानाकर्षित कराने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भोपाल में किया जावेगा। 

 अंतिम चरण दिनांक 11 दिसंबर से प्रदेश के समस्त 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

नए  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सभी 32000 एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी  आस लगाए हुए हैं

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post