बालकधाम में गुरूनानक देव का 555 वां 8 दिवसीय प्रकाशोत्सव प्रारंभ
महो़त्सव के दौरान होगा गोपाष्टमी, तुलसी विवाह, भीष्म के दीपों का प्रज्जवलन और 16 को होगा आम भंडारा
खंडवा।। सिंधी समाजजन सिंधी कालोनी स्थित प्रसिद्ध बालकधाम में सुफी संत श्री गुरूनानकदेव जी का आठ दिवसीय 555 वां जयंती प्रकाशोत्सव शनिवार 9 नवम्बर से शनिवार 16 नवंबर तक स्वामी माधवदास उदासी जी के सानिध्य में समाजजनों द्वारा बड़ी श्रद्धा हर्षोल्लास से मनायेंगे। आठ दिवसीय उत्सव के दौरान प्रति रात्रि 9 बजे से श्री झुलेलाल समर्थ पैनल, श्री पिपलेश्वर झुलेलाल भजन मंडली, भगत महेश म्यूजिकल पार्टी के व्दारा संगीतमय गीतों, भजनों, पल्लव की प्रस्तुतियां प्रारंभ हुई। वहीं गोपाष्टमी शनिवार को मनायी गई। 12 मंगलवार को देव उठनी एकादशी को भीष्म (भीखम) के अखंड दीपों का प्रज्ज्वलन एवं प्रातः काल 9 बजे तुलसी विवाह का परंपरागत रूप से आयोजन एवं अंतिम दिन आम भंडारा आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए बालकधाम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि प्रकाशोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष गेहीराम सितलानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रकाशोत्सव की शुरूआत मंगलवार 9 नवंबर रात्रि 11 बजे श्री गुरूग्रंथ साहेब के सप्ताह पाठ आरंभ से हुई। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर प्रात: 9 बजे तुलसी विवाह का आयोजन एवं समाजजनों द्वारा पितरों की शांति एवं आशीर्वाद की कामना से भीष्म (भीखम) के अखंड दीपों का प्रज्ज्वलन किया जायेगा। महोत्सव के दौरान 13, 14 एवं 16 नवम्बर को भगत महेश म्यूजिक पार्टी कटनी के व्दारा संगीतमय गीतों, भजनों, पल्लव की प्रस्तुतियां होगी। शुक्रवार 15 नवंबर मध्य रात्रि 1.20 बजें परंपरानुसार भगत महेश म्यूजिक पार्टी कटनी के कलाकारों के संगीतमय गीतों भजनों, पल्लव, लोरियों एवं लाडों की प्रस्तुति एवं रंग बिरंगी आकाशीय गगनभेदी आतिशबाजी के मध्यम गुरूनानक देव जी का जन्मोत्सव डोली उतारकर मनाया जाएगा।प्रकाशोत्सव का समापन शनिवार 16 नवंबर को प्रातः 11 बजे सप्ताह पाठ साहेब पर भोग पश्चात विशाल भंडारा के साथ होगा।
*बैठक में यह थे उपस्थित*
बैठक में नानकराम चंदवानी, मोहन दीवान, मनोहर संतवाणी, ताराचंद जेठवानी, मनोहर सबनानी, मनोज गेलानी, मुकेश चंचलानी, अशोक हेमवानी, राजू , संजय सबनानी, अशोक असनानी, अनिल आरतानी, जयराम वाधवानी, प्रकाश आहूजा, विजय खत्री, हरिश मलानी, विजय मंगवानी, नारायण चावला, रामचंद्र दुल्हानी, राम संतवानी, जयराम उधलानी, हरीश तलरेजा, निर्मल मंगवानी, जेठानंद, अशोक, गितेश राजाणी, राकेश नावानी, राजेश वाधवा, राम वासवानी, चंदू मंगवानी, संतोष कृपलानी, केवल राम तेजवानी, सेवक मोटवानी, खैमचंद, सुनील जेठवानी, संतोष मोटवानी आदि सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

