समाजसेवी कुशल शर्मा की माताजी का निधन
मुरैना।
शहर के युवा समाजसेवी कुशल शर्मा और पत्रकार आरडी शर्मा सहित वीरेंद्र शर्मा व लवकुश की माताजी श्रीमती अनारदेवी शर्मा पत्नी स्वर्गीय श्री भरतलाल शर्मा सेवानिवृत केनाल डिप्टी कलेक्टर का असामयिक निधन गुरुवार की सुबह हो गया। वे 72 वर्ष की थीं। और कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
उनकी अंतिम यात्रा केशव कॉलोनी निज निवास से मुक्तिधाम बड़ोखर पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि सबसे छोटे पुत्र लवकुश ने दी।
अंतिम यात्रा में शहर के राजनीतिज्ञ, व्यवसाई, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने श्रीमती अनारदेवी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पण कर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
प्रेषक
मुकेश तिवारी
वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर
Tags:
समाचार
.jpg)
