ad

सीताराम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया


 सीताराम मंदिर में अन्नकूट उत्सव मनाया गया

सिवनी मालवा ।  सीताराम मंदिर में आज अन्नकूट का उत्सव मनाया गया इस अवसर पर मंदिर को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया गया मंदिर में रंगोली से भगवान वेंकटेश बालाजी एवं गोवर्धननाथजी का सुन्दर स्वरूप बनाया गया भगवान का अभिषेक किया गया मंदिर में भजन मंडली बुलाई गई जिसमें भजन गायक सोनू सर एवं अभिषेक मालवीय द्वारा मधुर स्वर में भजन गाये गये श्रद्धालुओं द्वारा भजन एवं कीर्तन का आनंद लिया गया श्रद्धालु भाव विभोर हो गए मधुर भजन एवं कीर्तन से मंदिर का वातावरण पूरा भक्तिमय हो गया भगवान के समक्ष छप्पन भोग की प्रसादी लगाई गई अन्नकूट के अवसर पर मंदिर में फुलझड़ी अनार पटाखे चकरी चला कर आतिशबाजी की गई तत्पश्चात महा आरती गाजे बाजे के साथ की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया इस अवसर पी डी सारडा चंद्रगोपाल महेश्वरी राधारमन खडलोया श्याम सुंदर सारडा गोकुल प्रसाद माहेश्वरी नरेंद्र सारडा जगदीश राठी संपत सारडा विनीत राठी ओ पी सारडा धर्मेंद्र सारडा हरि खडलोया गिरधर टावरी सचिन माहेश्वरी प्रदीप टावरी निर्मल सारडा विपुल सारडा सितेश सारडा प्रफुल सारडा रिशब खडलोया सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post