ad

इंसान को नया जीवन देने वाले डाॅक्टर्स हुए सम्मानितस : म्मान पाकर गदगद हुए डाॅक्टर्स


 

इंसान को नया जीवन देने वाले डाॅक्टर्स हुए सम्मानितस : म्मान पाकर गदगद हुए डाॅक्टर्स

 ज्वेल्स ऑफ हेल्थकेयर कार्यक्रम में सम्मानित किए गए शहर के जाने-माने चिकित्सक

ग्वालियर। इंटरनेशनल सेंटर आॅॅफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकाॅम), जेकाॅम ग्वालियर टेबल 1.0 और गुड पेशेंट केयर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आईकाॅम सेंटर पर “ज्वेल्स ऑफ हेल्थकेयर“ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि जीआरएमसी के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ थे। अध्यक्षता डाॅ. केशव पाण्डेय ने की। जबकि कैंसर हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ.बीआर श्रीवास्तव, रतन ज्योति हाॅस्पिटल की डायरेक्टर डाॅ. प्रियवंदा भसीन, जेएच के पूर्व अधीक्षक डाॅ. अशोक मिश्रा एवं डाॅ. पुनीत रस्तोगी विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन जेकाॅम के चेयरमैन हरीश पाल ने तथा आभार व्यक्त आईएमए की सचिव डाॅ. स्नेहलता दुबे ने किया। कार्यक्रम में गहना ज्वेलर्स, ईसीएस स्कूल और मेरा ग्वालियर डॉट कॉम का विशेष सहयोग रहा। 

 *जानिए किसने क्या कहा* 

मुख्य अतिथि डाॅ. धाकड़ ने कहा कि चिकित्सा व्यवसाय नहीं बल्कि एक सेवा है। डाॅक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं जिनके बिना स्वस्थ और समृद्व समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसे में डाॅक्टरों को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखना आवश्यक है। 

-- विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रियवंदा भसीन ने कहा कि एक डॉक्टर का सबसे बड़ा पुरस्कार उसके मरीज का स्वस्थ होकर मुस्कुराना होता है। यह सम्मान हमारे लिए उन मुस्कुराहटों की असली कीमत है।

-- डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित रूप से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित करते हैं।

-- डाॅ. पुनीत रस्तोगी ने कहा कि चिकित्सक को हमेशा सीखते रहना चाहिए और बेहतर समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहना चाहिए। 

-- डाक्टर्स का स्वागत करते हुए डाॅ. केशव पाण्डेय ने कहा कि डाॅक्टर मरीजों को नई जिंदगी देने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। ऐसे ही डाॅक्टर्स को सम्मानित कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना हमारे लिए गर्व की बात है। 

-- जेकॉम के चेयरमैन हरीश पाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम उन लोगों को पहचान दें जो समाज को स्वस्थ बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन ऐसे डाॅक्टर्स के प्रति हमारे आभार को व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। 

 *नवीन कार्यकारिणी का सम्मान* 

इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( आईएमए) की नवीन कार्यकारिणी के 40 से अधिक डाॅक्टर्स को सम्मानित किया गया। यह सभी डाॅक्टर्स अपने-अपने क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं और मरीजों को नया जीवनदान देने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। 

 *इनका हुआ सम्मान* 

डाॅ.एसआरएस धाकड़, डाॅ. बीआर श्रीवास्तव, डाॅ. प्रियवंदा भसीन, डाॅ. अशोक मिश्रा, डाॅ. पुनीत रस्तोगी, आईएमए के अध्यक्ष डाॅ.ब्रजेश सिंघल, सचिव डाॅ. स्नेहलता दुबे. डाॅ. समीर गुप्ता, डाॅ. अविनाश शर्मा सहित करीब 50 डाॅक्टर्स को सम्मानित किया गया। 

 *डाॅक्टर्स ने किए अनुभव साझा* 

सम्मानित होने के बाद डॉक्टर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार उनका पेशा उन्हें रोजाना नई चुनौतियों से लड़ना सिखाता है। उन्होंने अपने इस सम्मान को न केवल अपने लिए, बल्कि उन सभी मरीजों के लिए भी समर्पित किया, जिनसे उन्हें लगातार प्रेरणा मिलती है। डाॅक्टरों का कहना था कि इस तरह के आयोजन और सम्मान मनोबल बढ़ाते हैं। इससे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रेषक मुकेश तिवारी वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post