ad

अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच मध्य प्रदेश इकाई की काव्य चौपाल गोष्टी सम्पन्न


 

अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच मध्य प्रदेश इकाई की काव्य चौपाल गोष्टी सम्पन्न

भोपाल । अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच मध्य प्रदेश इकाई की काव्य चौपाल गोष्टी कल दिनांक 9 नवंबर 2024 प्रीत एक्या फाउंडेशन महाकाली सोसाइटी भोपाल में संपन्न हुई। गोष्ठी में प्रतिभागीता दर्ज की विनीता राहुरीकर, सुशीला टाकभौरे, नीलिमा रंजन ,मृदुल त्यागी, कमल चंद्रा, मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी ,रवि सक्सेना, सरोज लता सोनी, मनोरमा पंत, महिमा श्रीवास्तव वर्मा ,जया केतकी, संतोष श्रीवास्तव , चरणजीत सिंह कुकरेजा। कवि,कवयित्रियों ने साहित्य के सभी रसों को अपनी कविताओं से सुना कर गोष्ठी का आनंद बढ़ा दिया।

इस आत्मीय गोष्ठी का संचालन किया अपने अनूठे अंदाज में विनीता राहुरीकर ने तथा आभार महिमा श्रीवास्तव वर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में गीत गाकर दिया।

इस अवसर पर नीलिमा रंजन एवं कमल चंद्रा के जन्मदिन को भी मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच  की ओर से उन्हें पुस्तके  भेंट की तथा सुस्वादु जलपान से गोष्ठी का समापन हुआ।

प्रस्तुति 

संतोष श्रीवास्तव 

संस्थापक अध्यक्ष 

अंतर्राष्ट्रीय विश्वामित्र मंच

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

1 Comments

  1. समाचार प्रकाशित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

    ReplyDelete
Previous Post Next Post