वार्ड क्रमांक 9 में दो दिवस निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर संपन्न हुआ
सिवनी मालवा । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी एवं जन कल्याणकारी योजना आयुष्मान कार्ड योजना अंतर्गत अब सभी 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ नागरिको महिला पुरुष के नवीन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वार्ड क्रमांक 9 में पार्षद ईश्वरदास जमीदार के द्वारा अपने कार्यालय पर दो दिवसीय निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया पार्षद सभापति ईश्वरदास जमींदार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में अपनी 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं एवं जिन वरिष्ठों के बने हैं उनके ई- केवाईसी का कार्य भी किया जा रहा है शिविर में लगभग 40 वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए गए है। इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के हर वर्ग के साथ-साथ सेवानिवृत्ति नागरिकों के भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके कार्ड अभी नहीं बने हैं उन सभी के भी कार्ड बनाएं जा रहे हैं। आप अपने नजदीकी शासकीय निकाय या पंचायत कार्यालय में या जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं अभी यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन पूर्व जिला महामंत्री रघुवीरसिंह राजपूत महिला मोर्चा जिला सदस्य श्रीमती अनीता रामकृष्ण वर्मा वरिष्ठ नेता नंदकिशोर व्यास पार्षद सभापति ईश्वरदास जमीदार उपसरपंच अनिल लोवंशी छोटू धपाड़िया अक्षय खटी सहदीप कुशवाहा प्रदीप काका गब्बर भदौरिया सुरेंद्र लोवंशी अश्विनी राठौर अनूप पवार अमित शर्मा जयंत महेंद्र रणवीर जमींदार सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

